crimeउत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

गोकशः दो इनामी गोकश मुठभेड़ में हुए घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था, लोगों के लिएए बने थे सिरदर्द, इलाज के लिए पुलिस हिरासत अस्पताल में भर्ती

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट थाना सेक्टर-39 नोएडा की पुलिस और ईनामी गोकश बदमाशों के बीच मुठभेड में दो गोकश बदमाश घायल हो गए। ये आम लोगों के लिए लिए भी सिरदर्द बने हुए थे।

क्या है मामला

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शुक्रवार को थाना सेक्टर-39 पुलिस ने थाना क्षेत्र के सेक्टर-41 के पास चेकिंग कर रही थी। इसी बीच दो लोग आते दिखे। उन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो वे पुलिस पर फायरिंग कर भागने लगे। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो वे दोनों घायल हो गए। इनकी शिनाख्त वांछित गोकश कफील और बिलाल के रूप में हुई है। ये दोनों धौलाना, हापुड़ के निवासी हैं। दोनों ही बदमाशों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने अपनी हिरासत में लेकर दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

क्या मिला इनके पास से

पुलिस ने बताया कि दोनों बदमाशों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, 2 खोखा कारतूस, पांच जिन्दा कारतूस, एक बिना नम्बर प्लेट की वैगनआर कार व गोकशी में प्रयुक्त होने वाले उपकरण बरामद हुए है। इनके विरूद्ध एक दर्जन से अधिक मामले विभिन्न जिलों के थानों में दर्ज हैं। दोनों बदमाश पूर्व में भी गोकशी के अभियोग में जेल जा चुके हैं तथा दोनों के विरूद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई की जा चुकी है। दोनों बदमाशों की थाना सेक्टर-39 में दो मामलों में पुलिस तलाश कर रही थी।

दोनों पर है 25-25 हजार के इनाम

पुलिस ने बताया कि कफील और बिलाल दोनों पर 25,000-25,000 रूपये के इनाम घोषित हैं। ये शातिर गोकश हैं। इनके अन्य आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी की जा रही है।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close