किसानों के लिए खुशखबरी: प्याज की खेती पर मिलेगा 75% तक अनुदान

नोएडा : सरकार ने प्याज की खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को बड़ी राहत दी है। अब खरीफ और रबी दोनों मौसम में किसानों को बीज अनुदानित दर पर उपलब्ध कराया जाएगा
बीज पर 75% तक की सब्सिडी
योजना के तहत प्रति हेक्टेयर 10 किलो बीज किसानों को दिया जाएगा। एक किलो बीज की कीमत 2,450 रुपये तय है। यानी एक हेक्टेयर के लिए 24,500 रुपये का बीज लगेगा। इसमें किसानों को 75% यानी 18,375 रुपये तक का अनुदान मिलेगा।
कितनी जमीन तक मिलेगा लाभ
एक किसान अधिकतम 5 एकड़ (2 हेक्टेयर) भूमि के लिए आवेदन कर सकता है। यानी उन्हें अधिकतम 20 किलो बीज अनुदानित दर पर मिल सकेगा
बांका जिले का लक्ष्य
उद्यान विभाग के अनुसार, इस वित्तीय वर्ष में खरीफ मौसम के लिए बांका जिले में 10 हेक्टेयर क्षेत्र में प्याज की खेती का लक्ष्य तय किया गया था। इस लक्ष्य के अनुरूप किसानों को 100 किलो बीज वितरित भी किया जा चुका है।
रबी सीजन में भी मिलेगा लाभ
अब रबी सीजन के लिए किसानों से ऑनलाइन आवेदन मांगे जा रहे हैं। रबी मौसम में 20 हेक्टेयर में प्याज की खेती का लक्ष्य है। यानी किसानों को कुल 200 किलो बीज अनुदानित दर पर उपलब्ध कराया जाएगा। नवंबर में किसानों को बीज मुहैया करा दिया जाएगा।
आवेदन की प्रक्रिया
इस योजना का लाभ पाने के लिए किसान सबसे पहले डीबीटी पोर्टल पर पंजीयन कराएं। इसके बाद उद्यान निदेशालय के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करें। लाभ किसानों को पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर मिलेगा।
किसानों की बढ़ेगी आय
राज्य स्कीम मद से लागू की गई इस प्याज क्षेत्र विस्तार योजना का मकसद उत्पादन और उत्पादकता बढ़ाना है। कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि खरीफ मौसम में प्याज की बुवाई जुलाई में और रबी मौसम में नवंबर-दिसंबर में करना सबसे उपयुक्त रहता है। इस योजना से किसानों की आय में सीधा इजाफा होगा।




