नोएडाब्रेकिंग न्यूज़लखनऊ

मिली बड़ी जिम्मेदारी : यमुना अथारिटी में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी बने सीएम योगी के विशेष सचिव

लखनऊ/नोएडा : गौतमबुद्ध नगर जिले में तैनात अधिकारी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। यमुना विकास प्राधिकरण में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी के पद पर तैनात 20216 बैच के आइएएस विपिन कुमार जैन को मुख्यमंत्री का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है।

MBBS की पढ़ाई के बाद चुना सिविल सेवा को
मूल रूप से मध्य प्रदेश के रहने वाले विपिन कुमार जैन ने की गौतमबुद्ध नगर में 29 सितंबर 2023 को नियुक्त हुई थी। एमबीबीएस की पढ़ाई करने के बाद जैन ने सिविल सेवा को चुना और 2016 में आइएएस बने। वह फिलहाल यमुना विकास प्राधिकरण में एसीइओ के पद का दायित्व निभा रहे थे। उनकी पत्नी अर्पणा गर्ग ग्रेनो विकास प्राधिकरण में एसीइओ के पद पर सेवारत हैं।

Mukesh Pandit

Tags

Related Articles

Back to top button
Close