×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में “राष्ट्रीय ब्राह्मण एवं सनातन एकता संघ” का भव्य होली मिलन समारोह सम्पन्न

ग्रेटर नोएडा– महागुण मायवुड सोसायटी, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में राष्ट्रीय ब्राह्मण एवं सनातन एकता संघ द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में निवासियों ने सहभागिता कर आपसी सौहार्द, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम संयोजक श्री राजकुमार दुबे जी ने बताया कि इस अवसर पर गौतमबुद्ध नगर के जिला अध्यक्ष श्री अभिषेक शर्मा जी, बिसरख मंडल अध्यक्ष श्री लोकेश त्यागी जी, ग्रेटर नोएडा मंडल अध्यक्ष श्री अर्पित तिवारी जी, कृष्णा मंडल अध्यक्ष श्री मनीष तिवारी जी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती संगीता तिवारी जी, स्वर्ण आर्मी के राष्ट्रीय महासचिव ठाकुर शिवम सिंह जी, स्वर्ण आर्मी गाजियाबाद प्रभारी भाई सुमित शर्मा जी तथा समाजसेवी श्री हरीश मिश्रा जी, श्री गिरीश मिश्रा जी, श्री बालमुकुंद त्रिपाठी जी, भाई आशुतोष भटनागर जी, भाई आशीष दुबे जी सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की सफलता में संयोजक श्री राजकुमार दुबे जी के साथ श्री नीरज झा जी, श्री राहुल सांकृत जी, श्री अनूप तिवारी जी, श्री पप्पू पांडे जी, श्री धनंजय पाठक जी, श्रीमती ममता तिवारी जी, श्रीमती अल्का तिवारी जी एवं श्री रंजन झा जी का विशेष योगदान रहा।

होली मिलन समारोह के दौरान रंग-गुलाल, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और पारंपरिक होली गीतों के माध्यम से सभी ने उत्सव का आनंद लिया। उपस्थित वक्ताओं ने समाज में प्रेम, सौहार्द और एकता बनाए रखने पर बल दिया।

आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं निवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठनात्मक शक्ति और सामूहिक सहयोग से ही ऐसे सफल आयोजन संभव हो पाते हैं।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Related Articles

Back to top button
Close