×
Uncategorized

Greater Noida: लिव-इन में रहने वाली युवती ने विदेशी प्रेमी की चाकू से गोदकर की हत्या, खौफनाक था मंजर

जानकारी के अनुसार, साउथ कोरिया निवासी डक ही युह पुत्र यंग युह एटीएस पायस हाइडवेज में रहता था। साथ ही सेक्टर42 स्थित किसी लॉजिस्टिक कंपनी में मैनेजर केे पद पर कार्यरत था।

सेक्टर-150 स्थित एटीएस पायस हाइडवेज सोसाइटी में एक विदेशी नागरिक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गईं। हत्या का आरोप उसकी लिव इन पार्टनर युवती पर लगा है। आरोप है कि मृतक और आरोपी युवती पिछले कई साल से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। मृतक साउथ कोरिया का रहने वाला था, जबकि युवती मणिपुर की रहने वाली है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, साउथ कोरिया निवासी डक ही युह पुत्र यंग युह एटीएस पायस हाइडवेज में रहता था। साथ ही सेक्टर—42 स्थित किसी लॉजिस्टिक कंपनी में मैनेजर केे पद पर कार्यरत था। उसकी दोस्ती मणिपुर की रहने वाली लिंजिका पमाई से थी। पूछताछ के दौरान सामने आया है कि युवती ने अपने लिव इन पार्टनर चाकू से हमला किया और उसकी हत्या कर दी। दोनों प्रेमी और प्रेमिका पिछले दो साल से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे।

नॉलेज पार्क थाना प्रभारी सर्वेश सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, दोनों के बीच लगातार आपसी विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि मृतक शराब पीने का आदी था और नशे की हालत में अक्सर युवती के साथ मारपीट करता था। इसी कारण दोनों के बीच तनाव बना रहता था। घटना वाले दिन भी शराब के नशे में दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। इसी दौरान युवती ने गुस्से में आकर चाकू से युवक पर कई वार कर दिए।

घटना के बाद आरोपी युवती घायल युवक को जिम्स अस्पताल लेकर पहुंची। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close