Greater Noida: शादीशुदा प्रेमी से मिलने आई युवती की होटल में संदिग्ध परिस्थितियों मौत, सामने आया बड़ा सच!
सेक्टर—19 स्थित होटल कलेडियस में ठहरे दिल्ली निवासी सुमित गौतम ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसकी 20 वर्षीय कोमल ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।

नोएडा के होटल कलेडियस में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के शादीशुदा प्रेमी ने पुलिस को युवती द्वारा आत्महत्या करने जानकारी दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, मृतका के परिजनों ने उसके प्रेमी पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पूछताछ के लिए उसे हिरासत में ले लिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, सेक्टर—19 स्थित होटल कलेडियस में ठहरे दिल्ली निवासी सुमित गौतम ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसकी 20 वर्षीय कोमल ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। कोमल फरीदाबाद की रहने वाली थी। साथ ही दिसम्बर 2024 से दोनों रिलेशनशिप में रह रहे थे। मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। होटल के कर्मचारियों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस की जांच में अभी तक सामने आया है कि दोनों का किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। वह तभी से परेशान चल रही थी। सुमित पहले से ही शादीशुदा है और उसकी एक आठ साल की बेटी भी है।
पुलिस होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। पुलिस ने कोमल का फोन भी अपने कब्जे में ले लिया है।



