×
Uncategorized

Greater Noida: डिलीवरी बॉय के गलत डोर बेल बजाने पर जमकर हुआ बवाल, गार्डो ने युवक को दौड़़ा-दौड़ाकर पीटा

शनिवार रात एक डिलीवरी बॉय सोसाइटी में डिलीवरी देने गया था। उसने गलती से किसी और फ्लैट की घंटी बजा दी, जिस पर एक निवासी से उसका विवाद हो गया।

ग्रेटर नोएडा की निम्बस सोसाइटी में सिक्योरिटी गार्ड और डिलीवरी बॉय के बीच जमकर मारपीट हुई। तीन सिक्योरिटी गार्डो ने डिलीवरी बॉय को दौड़ा—दौड़ा कर पीटा। इस मामले में पुलिस ने चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शनिवार रात को हुए इस विवाद में लात-घूंसे और लाठी-डंडे चले। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार रात एक डिलीवरी बॉय सोसाइटी में डिलीवरी देने गया था। उसने गलती से किसी और फ्लैट की घंटी बजा दी, जिस पर एक निवासी से उसका विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर निवासी ने सोसाइटी के सिक्योरिटी गार्ड्स को इसकी सूचना दी। सिक्योरिटी गार्ड ने डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट कर दी। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चलने लगे।

आरोप है कि इस दौरान लाठी और डंडों का भी इस्तेमाल किया गया। जिससे मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। घटना के दौरान सोसाइटी गेट पर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। सोसाइटी के कुछ निवासियों ने मोबाइल फोन से पूरी घटना का वीडियो बना लिया। जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं। सूचना मिलने पर बीटा-2 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू किया।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close