×
Uncategorized

Greater Noida: सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत जैसे हादसों को रोकने में अहम भूमिका निभाएंगे आपदा मित्र, प्रशासन ने की चयन प्रक्रिया शुरू

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार ने बताया कि राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देश पर आपदा मित्र योजना के तहत 12 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। साथ ही जिले में 19 स्वयंसेवकों के चयन करने की प्रक्रिया भी शुरु कर दी गई है।

सेक्टर—150 में हुई सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की बेसमेंट में कार गिरने से मौत हो गई थी। घटना के बाद से शासन और प्रशासन बचाव के लिए हर संभव उपाय कर रहा है। इसी कड़ी में जिला प्रशासन आपदा मित्र का चयन कर रहा है। इसके तहत 19 स्वयंसेवकों के चयन के लिए प्रशासन ने ऑफलाइन आवेदन मांगे है। जिन्हें आपदा से बचाव के टिप्स दिए जाएंगे, जोकि आपदा के समय बचाव और राहत कार्य का काम करेंगे।

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार ने बताया कि राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देश पर आपदा मित्र योजना के तहत 12 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। साथ ही जिले में 19 स्वयंसेवकों के चयन करने की प्रक्रिया भी शुरु कर दी गई है। चयनित 19 आपदा मित्र स्वयंसेवकों को 17 से 28 फरवरी तक लखनऊ में प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण अवधि के दौरान ठहरने, भोजन, प्रशिक्षण सामग्री और अन्य खर्च एसडीआरएफ वहन करेगा। पात्र स्वयंसेवकों का नामांकन, पंजीकरण एवं अन्य औपचारिकताएं ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से संपन्न की जाएंगी।

उन्होंने बताया कि आपदा मित्र के रूप में अभ्यर्थी की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। पूर्व सैनिक, सेवानिवृत्त चिकित्सा कर्मी एवं इंजीनियरों को अधिकतम 5 वर्ष की छूट दी जाएगी। अभ्यर्थी का शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ होना बेहद जरुरी है। अग्निशमन, नागरिक सुरक्षा, होमगार्ड्स एवं भूतपूर्व सैनिकों को वरीयता दी जाएगी। पात्र स्वयंसेवकों का नामांकन, पंजीकरण एवं अन्य औपचारिकताएं ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से संपन्न की जाएंगी।

उन्होंने बताया कि आपदा मित्र के रूप में चयन हेतु अभ्यर्थी की आयु 18 से 40 वर्ष के मध्य होनी चाहिए, जबकि पूर्व सैनिक, सेवानिवृत्त चिकित्सा कर्मी एवं इंजीनियरों को अधिकतम 5 वर्ष की छूट दी जाएगी। अभ्यर्थी गौतमबुद्धनगर का मूल निवासी हो तथा न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 7वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। आवेदन पत्र 12 फरवरी 2026 तक कलेक्ट्रेट कार्यालय में स्थित जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कार्यालय कक्ष संख्या-203 में जमा कर सकते हैं।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close