Greater Noida: संविदा कर्मी की करंट से मौत के बाद एसडीओ के खिलाफ फूटा गुस्सा, मांगों को लेकर चार घंटे जाम किया रोड
जारचा कस्बा निवासी रवि दादरी स्थित बिजलीघर पर संविदा पर लाइनमैन की नौकरी करता था। वह शटडाउन लेकर बालाजी कॉलोनी में फॉल्ट ठीक करने के लिए गया था।

दादरी की बालाजी कॉलोनी में लाइनमैंन की करंट से मौत होने के बाद परिजनों ने जीटी रोड पर जाम लगा दिया। करीब चार घंटे तक लगे जाम के दौरान लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी है। परिजनों ने लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए बिजली कर्मचारियों के खिलाफ दादरी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
जारचा कस्बा निवासी रवि दादरी स्थित बिजलीघर पर संविदा पर लाइनमैन की नौकरी करता था। वह शटडाउन लेकर बालाजी कॉलोनी में फॉल्ट ठीक करने के लिए गया था। उसी दौरान किसी ने बिजली की लाइन चालू कर दी। जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रुप से घायल हो गए। उपचार के लिए मोहन स्वरुप ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घेषित कर दिया। शव को रोड पर रखकर जाम लगा दिया। जानकारी मिलने पर बिजली विभाग के एसडीओ मौके पर पहुंचे। जहां उन्हें लोगों को गुस्सा झेलना पड़ा। बिजली विभाग की तरफ से मौके पर पांच लाख रुपये दिए गए है। साथ ही मृतका की पत्नी को संविदा पर नौकरी, तीनों बच्चों की मुफ्त शिक्षा और 15 लाख रुपये की ओर आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया गया है।
छह साल पहले मृतक रवि के मामा के बेटे ब्बलू की भी दादरी में बिजली का करंट लगने से मौत हो गई थी। लेकिन कोई मदद नहीं की गईं। जिसकी वजह से उनमें नाराजगी अधिक दिखाई दी और मौके पर मांग पूरी करने की बात कही। मृतक के परिजनों ने मुआवजा, पत्नी को नौकरी, बच्चों को शिक्षा आदि की मांग की। रवि के तीन बच्चे है। रवि के माता—पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। छोटे भाई के परिवार और अपनी बहनों के दो बच्चों का भी पालन—पोषण वहीं कर रहा था। बहन के दो बच्चों की पढ़ाई भी करा रहा था। घटना के बाद से परिवार का रो—रोकर बुरा हाल है।



