Greater Noida: दनकौर में थूक लगाकर रोटी बनाने वाले पर पुलिस के बाद खाद्य विभाग को भी हुआ बड़ा एक्शन, नोटिस जारी कर मांगा जवाब
रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में बिलासपुर कस्बे में स्थित एक होटल का कारीगर थूक लगाकर रोटी बनाते हुए दिखाई दे रहा था।

दनकौर कोतवाली क्षेत्र के बिलासपुर कस्बे में एक होटल का वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें होटल का एक कर्मचारी थूक लगाकर रोटी बनाता हुआ नजर आ रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस और जिला प्रशासन हरकत में आया। एक तरफ जहां पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, खाद्य विभाग ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए संचालक को नोटिस जारी किया है। अगर होटल संचालक की तरफ से संतोषजनक जवाब नहीं दिया जाता है तो विभाग ने कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है।
रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में बिलासपुर कस्बे में स्थित एक होटल का कारीगर थूक लगाकर रोटी बनाते हुए दिखाई दे रहा था। लोगों ने उसका वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सर्वेश मिश्रा ने बताया कि विभाग की टीम सोमवार को भी होटल पर गई थी। लेकिन वह बंद मिला। मंगलवार को भी होटल नहीं खोला गया था। होटल के बाहर नोटिस चस्पा कर जवाब मांगा है। साथ ही जवाब न मिलने पर होटल बंद रहने के आदेश दिए गए है। जवाब न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
उधर, दनकौर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में होटल के कारीगर इस्तकार निवासी जारचा को गिरफ्तार किया था।




