×
Uncategorized

Greater Noida: भगवान के सामने हाथ जोेड़कर मांगी माफी और चोर चुरा ले गए मंदिर की घंटी और ज्योत

वायरल वीडियो के मुताबिक, मंदिर में शनिवार को दो चोर घुस थे। दोनों ने जुते—चप्पल पहले बाहर उतारे और भगवान के सामने हाथ जोड़े। उसके बाद मंदिर में लगे घंटे, ज्योति सामान समेट लिया।

मंदिर में चोरी की एक हैरत अंगेज घटना सामने आई है। दादरी के जारचा रोड स्थित खाटू श्याम मंदिर से महज 7 मिनट के भीतर चोर दो घंटे, एक ज्योत और अन्य सामान चोरी कर ले गए। चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। चोरी की घटना ने सभी को चौंका दिया है। घटना को अंजाम चोरों ने दिनदहाड़े अंजाम दिया गया है। मंदिर के पुजारी ने मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है।

वायरल वीडियो के मुताबिक, मंदिर में शनिवार को दो चोर घुस थे। दोनों ने जुते—चप्पल पहले बाहर उतारे और भगवान के सामने हाथ जोड़े। उसके बाद मंदिर में लगे घंटे, ज्योति सामान समेट लिया। वह हेलमेट लगाकर मंदिर में घुसे थे। साथ ही वह हाथ जोड़कर माफी मांगते भी नजर आए। चोर इतने शातिर थे कि वह कंधे पर बैग टांगकर आए थे। मंदिर में प्रवेश करते ही दोनों ने पहले छोटी ज्योत और घंटी को बैग में रखा। इसके बाद उनकी नजर मंदिर में लगे बड़े घंटे पर पड़ी। चोरों ने बैग से प्लास निकालकर बड़े घंटे की चेन काटी और उसे भी अपने बैग में रख लिया।

इस मामले में दादरी कोतवाली में पुजारी की तरफ से तहरीर दी गई है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी फूटेज के जरिए आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close