×
Uncategorized

Greater Noida: महाशिवरात्रि का व्रत खोलते ही जिले में 150 से अधिक हुए बीमार, खाद्य विभाग ने आटा चक्की की सील

बड़ी संख्या में लोगों ने घर पर ही दवा ली। घटना के बाद हरकत में आए खाद्य विभाग ने आटे के नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिए है। खाद्य​ विभाग के अधिकारी की तहरीर पर बिसरख कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

महाशिवरात्रि के दिन कुट्टू का आटा खाने से 100 से अधिक लोग बीमार हो गए। बीमार होने वालों में दो गर्भवती महिलाएं समेत बच्चे भी शामिल है। रविवार को व्रत खोला था और उल्टी दस्त की शिकायत हुई। इको विलेज-3, हिमालया प्राइड और रॉयल कोर्ट सोसाइटी के निवासियों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

बड़ी संख्या में लोगों ने घर पर ही दवा ली। घटना के बाद हरकत में आए खाद्य विभाग ने आटे के नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिए है। खाद्य​ विभाग के अधिकारी की तहरीर पर बिसरख कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिसमें बताया गया है कि कुट्टू का आटा प्रथमदृष्टया शुद्ध नहीं था। पुलिस ने चार दुकानदारों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। उधर बीमार हुए लोगों को न्यूमेड, सर्वोदय और नियो अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।

हिमालय प्राइड सोसाइटी निवासी आकाश ने बताया कि सोसाइटी की किराना दुकान से कुट्टू का आटा खरीदा था। उसे खाने से लोग बीमार हुए है। न्यूमेड अस्पताल के डॉक्टर पराग अग्रवाल ने बताया कि सभी की हालत में पहले सुधार है। करीब 60 से 70 मरीज को भर्ती कराया गया था। इनमें से बड़ी संख्या में प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। उधर, देर रात तक मरीजों के भर्ती करने का सिलसिला जारी है। दादरी के अच्छेजा गांव में भी महाशिवरात्रि के दिन कुट्टू का आटा इस्तेमाल करने से बच्चे भी बीमार हो गए। बताया गया है कि कुट्टू का आटा खाने से 9 बच्चे की तबियत बिगड़ गई।

नोएडा के बरौला और सदरपुर गांव में कुट्टू के आटे की पकौड़ी और पूड़ी खाने से बच्चों सहित 20 से अधिक लोगों की तबीयत बिगड़ गई। उल्टी-दस्त और अन्य समस्या होने पर ​परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। ज्यादातर को अस्पतालों में भर्ती किया गया है। जांच में सामने आया है कि बीमार हुए लोगों ने प्योर नाम की कंपनी का आटा इस्तेमाल किया था।

 

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close