×
Uncategorized

Greater Noida: आधी रात को ग्रेटर नोएडा की सोसाइटी में खड़ा हो गया बखेड़ा, पुलिस पहुंची तो…

सोसाइटी में बड़ी संख्या में लोग रहते है। आरोप है कि निवासियों की तरफ से मेंटेनेंस शुल्क जमा नहीं किया गया था। जिसकी वजह से बिजली की आपूर्ति ठप कर दी गई।

आधी रात को ग्रेटर नोएडा की मिग्सन सोसाइटी की बिजली गुल होने पर बखेड़ा खड़ा हो गया। निवासी परिसर में एकत्रित हो गए और विरोध में प्रदर्शन किया। हंगामे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझा—बुझाकर शांत कराया। बताया गया है कि शुक्रवार देर रात मेंटेनेंस शुल्क जमा न करने पर बिजली की सप्लाई रोक दी गई थी।

सोसाइटी में बड़ी संख्या में लोग रहते है। आरोप है कि निवासियों की तरफ से मेंटेनेंस शुल्क जमा नहीं किया गया था। जिसकी वजह से बिजली की आपूर्ति ठप कर दी गई। बिजली न आने पर करीब 50 से अधिक निवासियों के लिए परेशानी खड़ी हो गई। लोग परिसर में आ गए और बिजली की सप्लाई शुुरु करने की मांग की।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया और बिजली चालू कराई। प्रबंधन का कहना है कि लंबे समय से मेंटेनेंस का भुगतान नहीं कर रहे है, जब​कि उन लोगों से बार—बार अपील की जा चुकी है। जिसकी वजह से उनकी बिजली आपूर्ति बाधित करनी पड़ी थी। बिल्डर एओए का गठन कर सोसाइटी हैंडओवर कर अपना पल्ला झाड़ना चाहता है। निवासियों का कहना है कि सोसायटी में मल्टी प्वाइंट कनेक्शन है। सीधे एनपीसीएल बिजली आपूर्ति करती है।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close