Greater Noida: अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पर जानलेवा हमले का प्रयास, कार में टक्कर, फायरिंग कर फरार हुए बदमाश
सेक्टर-168 निवासी शिवम ठाकुर पुत्र अरुण कुमार ठाकुर अपने माता—पिता से मिलने के लिए कुलेसरा गांव जा रहे थे। जब वह कुलेसरा पुश्ते पर पहुंचे। उनके पीछे एक बोलेरो कार लग गई। बोलेरो कार में सवार कुछ संदिग्ध युवकों ने उनका पीछा शुरू कर दिया।
ग्रेटर नोएडा में एक अंतरराष्ट्रीय शूटिंग खिलाड़ी पर जानलेवा हमला करने का मामल सामने आया है। कुलेसरा गांव के पुश्ते से बोलेरो कार सवार बदमाशों ने उनका पीछा किया। जब वह नहीं रुके तो उनकी कार में दो बार पीछे से टक्कर मारी। पीड़ित ने बताया कि उनपर फायरिंग भी की गई। पुलिस ने फायरिंग की घटना से इनकार किया है। घटना को हादसा बता रही है। पुलिस सीसीटीवी फूटेज के आधार पर घटना की जांच कर रही है।
जनकारी के अनुसार, सेक्टर-168 निवासी शिवम ठाकुर पुत्र अरुण कुमार ठाकुर अपने माता—पिता से मिलने के लिए कुलेसरा गांव जा रहे थे। जब वह कुलेसरा पुश्ते पर पहुंचे। उनके पीछे एक बोलेरो कार लग गई। बोलेरो कार में सवार कुछ संदिग्ध युवकों ने उनका पीछा शुरू कर दिया। स्थिति संदिग्ध लगने पर उन्होंने अपनी ग्रैंड विटारा कार की रफ्तार बढ़ा दी। घटना के समय वह बुधवार रात करीब 12 बजे अपने माता-पिता से मिलने के लिए कुलेसरा गांव स्थित अपने घर जा रहे थे।
शिवम के अनुसार जैसे ही वह कुलेसरा गांव के पुश्ते पर पहुंचे, तभी एक बोलेरो कार में सवार कुछ संदिग्ध युवकों ने उनका पीछा शुरू कर दिया। स्थिति संदिग्ध लगने पर उन्होंने अपनी ग्रैंड विटारा कार की रफ्तार बढ़ा दी। शिवम ठाकुर अब तक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिताओं में 30 से अधिक गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज पदक जीत चुके हैं।
आरोप है कि बदमाशों ने उन्हें रोकने के इरादे से पीछे से उनकी कार में दो बार जोरदार टक्कर मारी। इसके बावजूद जब उन्होंने कार नहीं रोकी तो बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। पुश्ते से उनके घर की दूरी करीब 700 मीटर बताई जा रही है। जैसे ही वह घर के पास पहुंचकर रुके, बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और अगले दिन कार्रवाई का आश्वासन देकर लौट गई। शिवम ठाकुर का आरोप है कि इसके बाद न तो कोई पुलिस अधिकारी दोबारा मौके पर पहुंचा और न ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई।
वहीं ईकोटेक-3 कोतवाली प्रभारी का कहना है कि फायरिंग नहीं हुई है। घटना हादसे की है। जो भी आरोपी पाया जाएगा। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।




