×
Uncategorized

Greater Noida: बिल्डर सोसाइटियों को प्राधिकरण ने जारी किया नोटिस, छह बिल्डरों पर लगाई 27 लाख की पेनल्टी

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर एसटीपी को सही तरीके से संचालित कराने के उद्देश्य से सीवर विभाग की तरफ से 202 बिल्डर सोसाइटियों को नोटिस जारी किया गया है, जिसमें विभाग की तरफ से ग्रेटर नोएडा व ग्रेनो वेस्ट की सोसाइटियों से एसटीपी की समुचित क्षमता और सुचारु संचालन पर जवाब मांगा गया है।

ग्रेटर नोएडा व ग्रेनो वेस्ट की बिल्डर सोसाइटियों में एसटीपी न चलाने वालों पर प्राधिकरण ने कार्रवाई की तैयारी कर ली है। प्राधिकरण के सीवर विभाग की तरफ से 202 बिल्डर सोसाइटियों को नोटिस जारी की गई है, जिसमें एसटीपी के संचालन, ट्रीटेड वॉटर को रीयूज करने आदि जानकारी मांगी गई है। इन सोसाइटियों से एक सप्ताह में जवाब देने को कहा गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर सीवर विभाग की टीम मौके पर जाकर मुआयना करती है और पेनल्टी भी लगा रही है। बीते दो सप्ताह में 6 बिल्डर सोसाइटियों पर 27 लाख रुपये की पेनल्टी लगाई गई है। प्राधिकरण ने जुर्माने की रकम 7 दिवस में जमा करने के निर्देश दिए हैं, न जमा कराने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर एसटीपी को सही तरीके से संचालित कराने के उद्देश्य से सीवर विभाग की तरफ से 202 बिल्डर सोसाइटियों को नोटिस जारी किया गया है, जिसमें विभाग की तरफ से ग्रेटर नोएडा व ग्रेनो वेस्ट की सोसाइटियों से एसटीपी की समुचित क्षमता और सुचारु संचालन पर जवाब मांगा गया है। इसके साथ ही शोधित सीवेज पानी का इस्तेमाल पेड़-पौधों की सिंचाई के लिए उपयोग कर रहे हैं या नहीं, इस पर भी जवाब मांगा गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर सीवर विभाग की टीम मौके पर जाकर मुआयना कर रही है और पेनल्टी भी लगा रही है। इसी क्रम में सीवर विभाग ने बीते दो सप्ताह में 6 बिल्डर सोसाटियों पर 27 लाख रुपये की पेनल्टी भी लगाई है, जिसे एक सप्ताह में जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने सभी बिल्डर सोसाइटियों से निकलने वाले सीवर को शोधित करने और पानी का इस्तेमाल सिंचाई कार्यों में करने की अपील की है।

बिल्डर सोसाइटी पर लगाया गया जुर्माने
1-एडाना सोसाइटी सेक्टर अल्फा वन -2 लाख रुपये
2-पंचशील हाइनिश सेक्टर -एक -5 लाख रुपये
3-गैलेक्सी नॉर्थ एवेन्यू सेक्टर-फोर -5 लाख रुपये
4-फ्लोरा हेरिटेज-सेक्टर-एक-5 लाख रुपये
5-अरिहंत आर्डन सेक्टर-एक -5 लाख रुपये
6-समृद्धि ग्रांड एवेन्यू-टेकजोन-फोर -5 लाख रुपये

 

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close