Greater Noida: छह सोसाइटियों पर प्राधिकरण ने की बड़ी कार्रवाई, लगाया गया 28 लाख से अधिक का जुर्माना
दरअसल स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ग्रेेटर नोएडा में स्वच्छता और सतत शहरी विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य विभिन्न बल्क वेस्ट जनरेटरों और प्राधिकरण से संबद्ध फर्मों के कार्यों का औचक निरीक्षण किया गया।

कूड़े का प्रबंधन न करने पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग की तरफ से छह बल्क वेस्ट जनरेटरों पर 28.30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। सीईओ के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस के अंतर्गत अब 19 बल्क वेस्ट जनरेटरों के परिसर में जाकर प्राधिकरण की विशेष टीम ने जांच की, जिनमें से छह बल्क वेस्ट जनरेटरों के यहां कमी पाई गई, जिसके चलते उन पर जुर्माने की कार्रवाई की गई है।
दरअसल स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ग्रेेटर नोएडा में स्वच्छता और सतत शहरी विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य विभिन्न बल्क वेस्ट जनरेटरों और प्राधिकरण से संबद्ध फर्मों के कार्यों का औचक निरीक्षण किया गया। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट नीति-2016 कि अनुसार जिन बल्क वेस्ट जनरेटरों का क्षेत्रफल 5000 वर्ग मीटर से अधिक है या फिर प्रतिदिन 100 किलोग्राम से अधिक कूड़ा-कचरा उत्सर्जित कर रहे हैं। उनको अपने कूड़े का निस्तारण अपने परिसर में खुद से ही किया जाएगा।
बल्क वेस्ट जनरेटर इसका पालन कर रहे हैं कि नहीं, यह परखने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस की तरफ से समिति गठित की गई। इस समिति में प्रधान महाप्रबंधक, उप महाप्रबंधक, वरिष्ठ प्रबंधक, प्रबंधक, सहायक प्रबंधक स्तर के 15 अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई। समिति ने अलग-अगल स्थनों पर कुल 19 बल्क वेस्ट जनरेटरों का निरीक्षण किया।



