Greater Noida: गणतंत्र दिवस से पहले पुलिस का हाई अलर्ट, होटल्स से लेकर मॉल तक बरती जा रही कड़ी चौकसी
सोमवार को पूरे देश में आजादी का जश्न मनाया जाएगा। जश्न से पहले कोई अप्रिय घटना घटित न हो, इसके लिए पूरे प्रयास किए जा रहे है। सेंट्रल डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने सार्वजनिक स्थल, मॉल, भीड़—भाड़ वाले क्षेत्र का जायजा लिया।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लगातार संदिग्धों पर नजर रख रही है। होटल में ठहरने वालों पर भी नजर रखी जा रही है। साथ ही संदिग्ध लगने वालों की की पूरी कुंडली खंगाली जा रही है। होटल प्रबंधन को ठहरने वालों की पूरी कुंडली जैसे एड्रेस प्रुफ समेत अन्य दस्तावेज भी चेक किए जा रहे है। होटल और शेल्टर होम्स में रुकने वालों पर भी नजर है। गणतंत्र दिवस की सुरक्षा को लेकर रविवार को पुलिस अधिकारियों ने चेकिंग की।
सोमवार को पूरे देश में आजादी का जश्न मनाया जाएगा। जश्न से पहले कोई अप्रिय घटना घटित न हो, इसके लिए पूरे प्रयास किए जा रहे है। सेंट्रल डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने सार्वजनिक स्थल, मॉल, भीड़—भाड़ वाले क्षेत्र का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों की माने तो सभी कोतवाली प्रभारियों को होटल, ढाबा और अन्य जगह नजर रखने के निर्देश दिए गए है। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर डीसीपी सेंट्रल शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस अधिकारियों के साथ गौर सिटी मॉल में फुट पेट्रोलिंग की। सुरक्षा का जायजा लिया। इस दौरान बीडीडीएस, डॉग स्क्वायड और भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
डीसीपी शक्ति माहन अवस्थी ने बताया कि सड़क से लेकर होटल, मॉल आदि में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सुरक्षा के पूख्ता इंतजाम किए गए है। संदिग्ध लग रहे वाहनों को रोककर चेकिंग की जा रही है।नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। साथ ही पीसीआर और पीआरवी वाहनों को अपने—अपने क्षेत्र में लगातार गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए है।




