crimeउत्तर प्रदेशग्रेटर नोएडाब्रेकिंग न्यूज़

Greater Noida Big Breaking : ग्रेटर नोएडा में नहीं थम रहा अपराध,सूरजपुर में दिनदहाड़े टीचर को गोली मारी

ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। सूरजपुर में बुधवार सुबह एक टीचर को गोली मार दी गयी। हमला करने वाले दो युवक थे। गोली मारने के बाद आरोपी फरार हो गए । पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गयी है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

टीचर का नाम पूछकर मारी गोली
रकीब हुसैन सूरजपुर के साकीपुर गांव में सुशील मॉडर्न स्कूल में टीचर है। आज सुबह वह स्कूल जाने के लिए घर से बाइक पर निकले थे। जब वह गांव में पहुंचे तो दो लड़के आये और उन्होंने बाइक के रुकने का इशारा किया। दोनों ने टीचर से उनका नाम पूछा। टीचर के नाम बताने के बाद आरोपियों ने गोली चला दी। गोली टीचर के कान के पास लगी।

हत्या के इरादे से आये थे आरोपी
दोनों आरोपी हत्या के इरादे से आये थे। इसलिए उन्होंने कान के पास गोली मारी। नाम पूछकर गोली मारने के मामले में अब पुलिस जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि टीचर की हालत खतरे से बाहर है। जल्दी घटना का खुलासा किया जायेगा।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close