Greater Noida Big Breaking: विदेशी राइडर्स को सता रही गर्मी, मोटो जीपी रेस में हुए ये बदलाव

ग्रेटर नोएडा : देश में पहली बार मोटो जीपी रेस हो रही है जिसकी शुरूआत आज से शुरू हो गई है जिसमें आज कई देशों के राइडर्स ने ट्रैक पर प्रैक्टिस की इस प्रैक्टिस के दौरान हमें हादसे भी दिखाई दिए जहां एक वीडियो में नजर आया की एक रेसर कैसे बाइक समेत अपना बैलेंस को बैठा और दूर तक बाइक के साथ घिसड़ता चला गया। पर अब इस रेस में गर्मी विघ्न डाल रही है।
रेस पर दिख रहा गर्मी का सितम
बता दें नोएडा में भीषण गर्मी तेज उमस के चलते Tissot Sprint, Moto2™️ और Moto3™️ रेस से एक लैप हटा दिया जाएगा और MotoGP™️ ग्रांड प्रिक्स रेस को तीन लैप से छोटा कर दिया जाएगा। दरअसल शुक्रवार को प्रैक्टिस सेशन के दौरान राइडर को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा था। जिसके चलते उन्होंने आधिकारिक रूप स से आयोजनकर्ताओं से बात की। जिसके बाद ये निर्णय लिया गया। पहले मोटो-3 में 17, मोटो2 में 19 और मोटोजीपी में 24 लैप थे। नए शिड़्यूल के तहत अब ये लैप्स होंगे।
यहां पढ़े पूरी लिस्ट
टिसोट स्प्रिंट: 11 लैपस
मोटो3™️: 16 लैप्स
मोटो2™️: 18 लैप्स
मोटोजीपी™️: 21 लैप्स