Greater Noida: जेवर एयरपोर्ट के शुभारंभ को लेकर आई बड़ी खबर, फ्लाइट उड़ने की तारीख हुई तय!
जेवर एयरपोर्ट को आधुनिक और बड़े एयरपोर्ट के रुप में डवलप किया जा रहा है। इससे उत्तर प्रदेश की आर्थिक प्रगति के द्वार खुलने की उम्मीद है।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी के बाद अब डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन से एयरोड्रम लाइसेंस भी मिल गया है। इसके साथ ही यहां से कमर्शियल फ्लाइट शुरू करने का रास्ता साफ हो गया है। माना जा रहा है कि इस माह कभी एयरपोर्ट का शुभारंभ हो सकता है। इसके लिए योगी सरकार की तरफ से पीएमओ को एक चिट्ठी लिखी गई है।
जेवर एयरपोर्ट को आधुनिक और बड़े एयरपोर्ट के रुप में डवलप किया जा रहा है। इससे उत्तर प्रदेश की आर्थिक प्रगति के द्वार खुलने की उम्मीद है। एयरोड्रम लाइसेंस मिलने का मतलब है कि एयरपोर्ट से वाणिज्यिक उड़ानें शुरू की जा सकती हैं। यह एयरपोर्ट पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ-साथ पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के लिए एक बड़ा एविएशन हब बनकर उभरेगा।
एयरपोर्ट का निर्माण पहले चरण में करीब 1334 हेक्टेयर क्षेत्र में किया गया है, जिसका काम लगभग पूरा हो चुका है। इसमें रनवे, टैक्सीवे, टर्मिनल बिल्डिंग, पार्किंग और अन्य जरूरी सुविधाएं तैयार कर ली गई हैं। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को कई चरणों में विकसित किया जा रहा है। इसकी क्षमता हर साल करोड़ों यात्रियों को संभालने की होगी और यह उत्तर प्रदेश को वैश्विक एविएशन नेटवर्क से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
एयरपोर्ट से शुरुआत में घरेलू विमान सेवाएं शुरू होंगी और पहले चरण में हर साल करीब 50 लाख यात्री यहां से सफर कर सकेंगे। अब नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन 25 मार्च के बीच हो सकता है। शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। अधिकारिक तौर पर जिला स्तरीय अधिकारियों ने इस संबंध में जानकारी न होने की बात कहीं है।




