Greater Noida: नाली के विवाद में हुआ खूनी ताड़व, दो की मौत, बहन की डॉली से पहले भाई की उठी अर्थी
सैथली गांव निवासी अजयपाल और प्रिंस भाटी के बीच नाली को लेकर विवाद हुआ था।

नाली के विवाद में दिवाली के दिन ग्रेटर नोएडा के जारचा कोतवाली क्षेत्र के सैथली गांव में हुए खूनी संघर्ष में दो लोगों की मौत हो गई। दोनों मृतक चाचा-भतीजे बताए जा रहा है। चाचा को बचाने आए भतीजे की थार और स्विफ्ट कार सवारों ने ताबड़तोड़ गोली बरसाकर हत्या कर दी। वहीं, गोली लगने से दो अन्य लोग घायल हो गए। घटना के विरोध में परिजनों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। पुलिस के खिलाफ परिजन और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जमकर हंगामा किया।
जानकारी के अनुसार, सैथली गांव निवासी अजयपाल और प्रिंस भाटी के बीच नाली को लेकर विवाद हुआ था। प्रिंस ने अपने घर के सामने सीसी रोड को कुछ उंंचा किया हुआ है। जिसकी वजह से रोड पर अक्सर पानी भरा रहता है। अजयपाल ने प्रिंस के भाई से नाली के संबंध में बातचीत की। भाई से बात करना प्रिंस को इतना नागवार गुजरा कि वह अजयपाल के घर पहुंच गया। जहां पर अजयपाल का भाई धारा सिह भी मौजूद था। बताया गया है कि प्रिंस ने अजयपाल को थप्पड़ मार दिया। बाद में ग्रामीणों ने दोनों पक्षों को शांत करा दिया। यह घटना 19 अक्तूबर को हुई।
अजय पाल के भाई धारा सिंह ने पूरे मामले में पुलिस की कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। अजयपाल सीआईएसएफ और धारा सिंह गृह मंत्रालय से रिटायर्ड है। दिवाली के दिन अजयपाल और धारा सिंह पहले ही गांव में पहुंचे गए। उनके बाद दोनों के बच्चे भी गांव में आने थे। अजयपाल ने बच्चों को फोन कर उनकी लोकेशन पूछनी चाही तो उन्होंने गांव में प्रिंस से बातचीत करने की बात कही और फोन काट दिया। अनहोनी का अंदेशा चलते हुए वह भी मौके पर पहुंच गए। उधर, अजयपाल पक्ष की तरफ से भीड़ एकत्रित होता देख प्रिंस और उसके साथियों ने फायरिंग कर दी। घटना में गोली लगने से 21 वर्षीय दीपांशु भाटी पुत्र अनूप भाटी और 55 वर्षीय अजयपाल भाटी गंभीर रुप से घायल हो गए। बीच-बचाव में आए राजीव और सतपाल भी घायल हो गए।
इस मामले में पुलिस ने प्रिंस भाटी पुत्र बृजपाल उसके भाई जितेंद्र, आंनदपुर गांव निवासी बोबी तोंगड और सादुल्लापुर गांव निवासी मनोज नागर व अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मनोज ईकोटेक-3 कोतवाली का गैंगस्टर है। जबकि बॉबी आर प्रिंस के खिलाफ भी मुकदमे दर्ज है। दीपांशु की बहन की दो नवम्बर को शादी होनी है। शादी को लेकर घर में तैयारियां की जा रही थी। 29 अक्तूबर को लग्न सगाई का कार्यक्रम था। दहेज में स्कॉर्पियों कार देने के लिए खरीद ली गई थी।




