उत्तर प्रदेशग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टब्रेकिंग न्यूज़

Greater Noida Breaking : पुलिस सिपाही परीक्षा पर गौतमबुद्धनगर में भी हल्ला, किसानों ने लगाया पेपर लीक होने का आरोप, विधायक को घेरा

ग्रेटर नोएडा : पुलिस सिपाही परीक्षा का हल्ला अब उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर तक पहुंच गया है। ग्रेटर नोएडा के दादरी में विधायक तेजपाल नागर के कार्यालय पर किसानों ने हल्ला बोल दिया और पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने का आरोप लगाते हुए विधायक से जांच कराने की मांग की।

भारतीय किसान यूनियन अंबावता संगठन के कार्यकर्ता पहुंचे विधायक के पास

दादरी विधायक तेजपाल नागर से भारतीय किसान यूनियन अंबावता संगठन के कार्यकर्ताओं ने पेपर लीक होने की शिकायत की। दादरी तहसील अध्यक्ष किसान नेता राजकुमार रूपवास के नेतृत्व में किसान नेता राजकुमार रूपवास एवं अशोक भाटी ने कहा कि 17 और 18 फरवरी को उत्तर प्रदेश पुलिस परीक्षा संपन्न कराई गई। जिसमें पेपर लीक होने पर बच्चों के साथ धोखा हुआ है। मनोज भाटी,अशोक भाटी, अमित मुखिया, कपिल खारी, गीता नागर ,विनोद मोहन आदि किसान और विद्यार्थी मौजूद रहे।

किसान बोले, विधायक से नहीं मिला कोई संतोषजनक जवाब

किसानों का कहना था कि दादरी विधायक से जब शिकायत की गयी तो वह असहज दिखे। हालाँकि सरकार की तरफ से जांच करने की बात कही जा रही है।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close