×
crimeउत्तर प्रदेशग्रेटर नोएडा

Greater Noida Breaking: कथा वाचक बना दरिंदा, बेटे को बीमारी से बचाने की गुहार लगाने वाली महिला से किया दुष्कर्म

ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा में एक कथा वाचक की दरिंदगी का मामला सामने आया है।। बेटे को बीमारी से बचाने की गुहार लगाने वाली महिला से कथा वाचक ने दुष्कर्म कर डाला।
पुलिस ने बताया कि ग्रेनो के 1 सेक्टर निवासी महिला का एक बेटा जन्म से बोलता नहीं है। करीब एक साल पहले सेक्टर में आयोजित भागवत कथा में पीड़िता गई थी। वहां कथा वाचक से मिलकर बेटे के बारे में बताया। आरोपी ने तांत्रिक विद्या से बेटे को ठीक करने का दावा किया था। आरोपी बाबा पीड़ित महिला को बेटे के साथ बुलाने लगा।
इलाज के नाम पर महिला के साथ दुष्कर्म करने लगा। पति को बताने और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी देने लगा। फोन पर अश्लील बातें करने के साथ ही आरोपी पीड़िता के घर आने लगा। आरोप है कि पति को नशीली गोलियां खिलकर बेहोश कराने के बाद महिला से दुष्कर्म करता था। परेशान पीड़िता ने पति को जानकारी दी। उसके बाद पुलिस से शिकायत की।

क्या कहते है पुलिस अधिकारी

एसीपी सार्थक सेंगर ने बताया कि आरोपी मनोज शास्त्री एक वर्ष से पीड़िता से दुष्कर्म कर रहा था। कथा वचक को गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने अब बाबा की कुंडली खंगालनी शुरू कर दी है।

Keshav Panchal

Tags

Related Articles

Back to top button
Close