×
Uncategorized

Greater Noida: गौड़ वर्ल्ड स्मार्ट स्टेट प्रोजेक्ट के खरीदारों ने बिल्डर पर लगाए गंभीर आरोप, बोले—दुकान की कनेक्टविटी मॉल में देने के नाम पर ठगा

गौड़ वल्र्ड स्मार्ट स्टेट प्रोजेक्ट के खरीदार फहीम अहमद ने बताया कि बिल्डर के यहां उन्होंने 2019 में निवेश किया था।

गौड़ बिल्डर की गौड़ वल्र्ड स्मार्ट स्टेट प्रोजेक्ट के खरीदारों अब खुद को ठगा सा महसूस कर रहे है। आरोप है कि कर्मिशयल प्रोजेक्ट में बिल्डर ने उनकी दुकान को बड़े—बडे ब्रांड्स को किराए पर दिलाने का झांसा दिया। साथ ही प्रोजेक्ट की कनेक्टविटी अपने ही दूसरे मॉल से कराने का आश्वासन दिया, लेकिन अब बिल्डर ने नक्शा बदलने के लिए ग्रेटर नोएडा में आवेदन दिया है।

गौड़ वल्र्ड स्मार्ट स्टेट प्रोजेक्ट के खरीदार फहीम अहमद ने बताया कि बिल्डर के यहां उन्होंने 2019 में निवेश किया था। उसमें करीब 2300 दुकानें है। जिनमें से करीब 1200 को पजेशन हो चुका है। उन्होंने बताया कि दुकान बुक करते समय बिल्डर ने बड़े ब्रांड्स को लीज पर देने का आश्वासन दिया। साथ ही उसके एवज में 30 से 50 हजार रुपये हर माह किराए दिलाने का आश्वासन दिया था। सात मंजिले प्रोजेक्ट का बिल्डर ने अपने दूसरे फेज के मॉल की एग्जिट उनके प्रोजेेक्ट में रखने का आश्वासन दिया था। साथ ही उस मॉल में पीवीआर बनाने की बात कही थी।

अब ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में पत्र देकर कहा कि वह इसे कनेक्ट नहीं करेंगे। उसका नक्शा बदलने के लिए आवेदन किया है। लिखित में खरीदारों से नक्शा बदलने की एप्लीकेशन ली जा रही है। जो साइन नहीं कर रहा है, उसकी रजिस्ट्री नहीं की जा रही है। उन्होंने बताया कि कई लोगों से बिल्डर ने बिना जानकारी दिए साइन करा लिए है। ऐसे में उनके लिए परेशानी हो रही है। साथ ही खरीदारों से पैनल्टी के साथ जीएसटी ले रहे है। खरीदारों से मानसिक रुप से प्रताड़ित किया जा रहा है। प्रोजेक्ट में खरीदारों ने 2019 में दुकान बिल्डर के यहां बुक कराई थी।

 

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close