×
Uncategorized

Greater Noida: सीएम बोले-नोएडा एयरपोर्ट का 28 मार्च को उद्घाटन! पीएम के कार्यक्रम की तैयारी तेज

जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के प्रस्तावित लोकार्पण को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया। इसी को देखते हुए नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई,

लखनऊ में आयोजित हुए कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का 28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों उद्घाटन को आमंत्रित करने की बात कही। मुख्यमंत्री के बयान के बाद नोएडा अंतरराष्ट्

लखनऊ में आयोजित हुए कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का 28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों उद्घाटन को आमंत्रित करने की बात कही। मुख्यमंत्री के बयान के बाद नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उद्घाटन की तैयारी तेज कर दी गई है। हालांकि अभी पीएमओ से नहीं आई स्वीकृति।

जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के प्रस्तावित लोकार्पण को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया। इसी को देखते हुए नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं और विभिन्न जिम्मेदारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। सभी विभागों को अपने-अपने दायित्वों का समयबद्ध एवं प्रभावी निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर जेवर विधायक ने कहा कि यह ऐतिहासिक क्षण न केवल जेवर बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट के लोकार्पण कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाने के लिए ग्राम स्तर पर लोगों को जोड़ने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है, जिससे यह आयोजन जन-उत्सव का रूप ले सके। उन्होंने आगे कहा कि नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट क्षेत्र के विकास को नई दिशा देगा और रोजगार, निवेश तथा आधारभूत संरचना के क्षेत्र में अभूतपूर्व वृद्धि का मार्ग प्रशस्त करेगा

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close