Greater Noida: कॉल सेंटर में काम करने वाली युवती की हत्या में सनकी आशिक गिरफ्तार, दो बच्चे के पिता ने दबाया गला
हत्या की घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस की छह विशेष टीमों का गठन किया गया। कार्रवाई की कमान एसीपी सार्थक सेंगर, एसीपी हेमंत उपाध्याय और थाना बीटा-2, ईकोटेक—1 और स्वाट टीम को सौंपी गई।

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने कॉल सेंटर में काम करने वाली युवती की हत्या के मामले का खुलासा कर दिया है। युवती की गला दबाकर हत्या की गई थी। बेरहमी से हत्या करने वाले सनकी आशिक को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। एकतरफा प्यार में आरोपी ने दीपा की गला दबाकर हत्या की थी।
हत्या की घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस की छह विशेष टीमों का गठन किया गया। कार्रवाई की कमान एसीपी सार्थक सेंगर, एसीपी हेमंत उपाध्याय और थाना बीटा-2, ईकोटेक—1 और स्वाट टीम को सौंपी गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ढकिया बाबा के पास आरोपी की घेराबंदी की तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। घायल को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
पुलिस ने पकड़े गए आरोपी की पहचान जैतपुर गांव निवासी अंकित कुमार पुत्र संजय के रुप में की है। आरोपी के पास से पुलिस ने बाइक, एक तमंचा, मोबाइल फोन, कारतूस बरामद किया है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में सामने आया हैै कि एकतरफा प्यार कतरा था। वह दीपा पर दोस्ती करने के लिए लंबे समय से दबाव बना रहा था। दीपा ने जब उसके प्रस्ताव को ठुकरा दिया और बात करने से मना कर दिया।
रविवार को वह मिलने के लिए दीपा के घर आया था। जहां आरोपी ने गला दबाकर हत्या कर दी और उसके शव को हत्या की जगह हादसा दिखाने के लिए कार के नीचे फेंककर फरार हो गया। आरोपी शादीशुदा है और उसके दो बच्चे है। उसके परिवार के लोग डेल्टा—1 में फल की ठेहली लगाते थे। उधर, फल खरीदने के लिए वह अक्सर आती जाती रहती थी। वहीं, दोनों की मुलाकात हुई थी।




