Greater Noida: पांच दिन से गायब युवक का मिला शव, पिता की कहानी ने पलटी कहानी, अपनों पर ही का शक
पिता सुरेश शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मुआवजे को लेकर उसका बड़ा भाई जान से मारने की धमकी देता था। जिसकी वजह से वह फरीदाबाद रहता था और एक निजी कंपनी में नौकरी करता था।

रबूपुरा के कलूपुरा गांव से गायब युवक का शव गन्ने के खेत के पास सड़क किनारे पड़ा हुआ मिला है। आरोप है कि हादसे का रूप देने के लिए आरोपियों ने मृतक के शव और उसकी बाइक को सड़क किनारे फेंक दिया। मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने बाप—बेटे समेत तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पिता ने अपने बड़े बेटे पर ही छोटे की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भ्ररकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, कलूपुरा गांव निवासी 26 वर्षीय सुखदेव शर्मा तीन दिन पहले घर से बाइक लेकर निकला था। लेकिन वापस नहीं लौटा। रविवार को उसका शव खेत केे पास सड़क किनारे पड़ा हुआ मिला है। उसकी बाइक और हेलमेट टूटे हुए मिले है। पहले तो पूरी घटना को हादसा का रुप देने का प्रयास किया गया। लेकिन मृतक के माता—पिता ने पूरी कहानी पलट दी।
पिता सुरेश शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मुआवजे को लेकर उसका बड़ा भाई जान से मारने की धमकी देता था। जिसकी वजह से वह फरीदाबाद रहता था और एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। यमुना प्राधिकरण से 28 लाख रुपये का मुआवजा मिला था। उसी के बंटवारे को लेकर बड़ा बेटा उनसे और सुखदेव से लड़ाई झगड़ा करता था। परिजनों का आरोप है कि पिता मुआवजे की रकम में से अपने छोटे बेटे को हिस्सा न दे पाए इसके चलते बड़े बेटे हरकेश शर्मा ने अपने पुत्र हिमांशु और जेवर निवासी अपने ससुर अनिल शर्मा के साथ मिलकर सिर में भारी वस्तु से वार करके सुखदेव शर्मा की हत्या कर दी।




