crimeउत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडाब्रेकिंग न्यूज़

Greater Noida : ग्रेटर नोएडा के मशहूर यूट्यूबर के घर पर की फायरिंग, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Greater noida : ग्रेटर नोएडा की इकोटेक 1 पुलिस ने गुरुवार को मशहूर यूट्यूबर के घर फायरिंग करने के आरोप मैं एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने एक पिस्टल, तीन कारतूस और एक कार बरामद की है। यूट्यूबर भोलू भाटी के चाहने वालों की कोई कमी नहीं है, उनके 30 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

बता दें कि भोलू भाटी निवासी घरबरा के घर पर 13 जनवरी को अज्ञात युवक ने फायरिंग की थी। इस मामले में उनके पिता सुखवीर ने ईकोटेक थाने में घटना की एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस तभी से आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही थी। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी लहर कुमार उर्फ लोकेश को थाना क्षेत्र के घरबरा कट से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस व एक कार बरामद की है।

यह था मामला
पुलिस कमिश्नरेट से मिली जानकारी के मुताबिक, सुखवीर का बेटा एक चर्चित यू ट्यूबर है। पकड़े गए आरोपी ने वादी के पुत्र को अपनी असलाह के साथ आपत्तिजनक वीड़ियो इंस्टाग्राम आईडी से टैग करने को कहा था जिसपर मना करने पर अभियुक्तों द्वारा वादी के घर पर फायरिंग की गई थी।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close