×
Uncategorized

Greater Noida: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की बेटी का एडिट फोटो किया सोशल मीडिया में शेयर, मुकदमा दर्ज

जनपद न्यायालय बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अधिकवक्ता मनोज भाटी ने बताया कि करीब दो माह पहले सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी की कथित फोटो एक सोशल मीडिया अकाउंट इंडियन स्टोरी से पोस्ट की गई थी।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी के एडिट फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करने के मामले में जिला न्यायालय के आदेश पर सूरजपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ है।

जनपद न्यायालय बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अधिकवक्ता मनोज भाटी ने बताया कि करीब दो माह पहले सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी की कथित फोटो एक सोशल मीडिया अकाउंट इंडियन स्टोरी से पोस्ट की गई थी। आरोप है कि फोटो के जरिए परिवार की छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया। इस पोस्ट पर 100 से अधिक आपत्तिजनक टिप्पणियां भी की गई थी, जिससे पीड़िता और उनके परिवार को मानसिक आघात पहुंचा और सामाजिक प्रतिष्ठा प्रभावित हुई। डीसीपी सेंट्रल नोएडा से शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उसके बाद न्यायालय का दरवाजा खटखटाया गया।

न्यायालय के आदेश पर रविवार को सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि कोर्ट का आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस द्वारा मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close