×
Uncategorized

Hapur: गणतंत्र दिवस से पहले हापुड़ से विस्फोटक सामग्री पकड़ी, गन कॉटन पाउडर एवं दो हजार विस्फोटक कैंडल बरामद

इस मामले में पुलिस ने गाजियाबाद के फरुखनगर निवासी नदीम को गिरफ्तार कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक मुनीष चौहान ने बताया कि सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए विस्फोटक पदार्थ बरामद किया गया है।

उत्तर प्रदेश के बाबूगढ़ क्षेत्र के फतेहपुर में गणतंत्र दिवस से पहले पुलिस के हाथ बड़ी सफलता हाथ लगी है। सुरक्षा के मद्देनजर अपर पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन सत्यापन’ के तहत भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। साथ ही पुलिस ने एक आरेापी को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से करीब 200 किलोग्राम गन कॉटन पाउडर, 2000 सेलनुमा विस्फोटक कैंडल और 27 कट्टे विस्फोटक सामग्री जब्त की।

इस मामले में पुलिस ने गाजियाबाद के फरुखनगर निवासी नदीम को गिरफ्तार कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक मुनीष चौहान ने बताया कि सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए विस्फोटक पदार्थ बरामद किया गया है। पुलिस जांच कर रही है कि कही देशविरोधी मंसूबों को तो अंजाम देने की कोशिश तो नहीं थी। साजिश को नाकाम करते हुए पुलिस ने भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की है। पुलिस के अनुसार जनपद गाजियाबाद निवासी नदीम यह विस्फोटक सामग्री थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव फतेहपुर स्थित एक मकान में लेकर पहुंचा था। मकान पर छापेमारी के दौरान नदीम को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को कई अहम जानकारियां मिली है।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close