Greater Noida: भरभराकर अचानक गिरी अस्पताल की दीवार, मलबे में दबने से पांच मजदूर घायल
कुछ मजदूर फेलिक्स अस्पताल में काम कर रहे थे। उसी दौरान अचानक अस्पताल की दीवार भरभराकर गिर गई।

बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर गामा-1 में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। एक निजी अस्पताल की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, कुछ मजदूर फेलिक्स अस्पताल में काम कर रहे थे। उसी दौरान अचानक अस्पताल की दीवार भरभराकर गिर गई। जिसकी चपेट में आने से वहां काम कर रहे पांच लोग दब गए। मौके पर चीख पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलने पर आस—पास के लोगों की मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। दीवार की चपेट में आने से सात में से पांच मजदूर घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया और मलबा हटाकर घायलों को बाहर निकाला गया।




