उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराज्य

Greater Noida flood affected Hindi News: खादर क्षेत्र से दो दिन से बाढ़ में फंसी 80 साल की बुजुर्ग समेत छह लोगों को बचाया

बाढ़ से निकलने के बाद लोगों ने बचाव व राहत टीम से कहा-धन्यवाद, शरणालयों में किया गया नाश्ते व भोजन का इंतजाम, डीएम व पीसी ने कई गांवों का किया दौरा

नोएडा। नोएडा के सेक्टर 126 नगली के खादर क्षेत्र में दो दिन से बाढ़ में फंसी 80 वर्षीया वृद्ध महिला सहित छह लोगों एनडीआरएफ की बचाव और राहत टीम ने बाहर निकालकर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। पानी से निकलने के बाद लोगों ने टीम को धन्यवाद दिया। उधर, जिलाधिकारी और पुलिस कमिश्नर ने कई अधिकारियों के साथ शरणालयों और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया।

Federal Bharat। बचाव एवं राहत कार्य का जायजा लेते जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा अन्य अधिकारियों के साथ।

सीएफओ को मिली थी सूचना

गौतमबुद्ध नगर जिले के मुख्य अग्निशमन अधिकारी (Chief Fire Officer) प्रदीप चौबे को 80 वर्षीया वृद्ध महिला के दो दिनों से बाढ़ में फंसे होने की सूचना मिली थी। इस पर उन्होंने अपने नेतृव में राहत एवं बचाव की टीमों के साथ उन्हें बचाने का कार्य शुरू करवा दिया। उन्होंने वृद्ध महिला समेत 6 लोगों को बचाव व राहत कार्य कर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

विभिन्न क्षेत्रों में फसलों का हुआ नुकसान

उधर, यमुना नदी का पानी नोएडा और ग्रेटर नोएडा के विभिन्न क्षेत्रों में अब भी भरा हुआ है। खेत पानी में पूरी तरह से डूब चुके हैं। उनमें बोई गईं फसलें पूरी तरह से नष्ट हो गई हैं।

जिलाधिकारी ने खुद लिया जायजा

गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने अन्य अधिकारियों के साथ आज शुक्रवार को भी बाढ़ प्रभावित विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए की गई रहन-सहन, खानपान, पीने के पानी, बिजली, साफ-सफाई तथा स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का शरणालयों में जाकर जायजा लिया। इन शरणालयों में बाढ़ प्रभावित ग्रामों के परिवारों एवं रेस्क्यू किए गए लोगों को रखा गया है। जिलाधिकारी ने बृहस्पतिवार की देर रात भी दौराकर शरणालयों का जायजा लिया था। उन्होंने बाढ़ प्रभावित परिवारों की देखरेख के लिए लगाए गए अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन्हें सभी मूलभूत तथा स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराएं। इन्हें किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने पाए। प्रशासन के अन्य अधिकारियों ने भी देर रात दौरा कर बाढ़ प्रभावित परिवारों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया और आ रही खामियों को दूर किया।

Federal Bharat। बाढ़ प्रभावितों के लिए बने अस्थाई शरणालय में भोजन लेते लोग।

खाना उपलब्ध कराया गया

उधर, सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय अर्चना धीरान ने जानकारी दी कि जिला पूर्ति कार्यालय एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीमों ने नंगला वजीदपुर सेक्टर 135 नोएडा शरणालयों में प्रवास कर रहे बाढ़ से प्रभावित परिवारों को आज सुबह का ब्रेकफास्ट (Breakfast) उपलब्ध कराया। इसके अलावा दोपहर और रात को खाना भी उपलब्ध कराया गया।

Federal Bharat। बाढ़ से प्रभावित गांवों के दौरे के दौरान पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह।

बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा

गौतमबुद्ध नगर जिले के बाढ़ प्रभावित गांवों और क्षेत्रों का जिलाधिकारी के अलावा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह सहित अन्य प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने दौरा किया। वे बाढ़ प्रभावित बाढ़ प्रभावित ग्राम नंगली वजीदपुर, नंगली, साकपुर तथा अन्य गांवों गए। वहां पर अभी भी एनडीआरएफ, एसडीआरएफ तथा पीएसी की टीमें बाढ़ में फंसे लोगों और पशुओं को निकालकर सुरक्षित स्थानों पहुंचाने का सिलसिला जारी रखे हुए हैं।

पैनी नजर रखने के निर्देश

उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे यमुना नदी के जल स्तर पर निरंतर पैनी नजर रखें। रेस्क्यू कार्य कर पानी में फंसे लोगों और पशुओं को अस्थाई आश्रय स्थलों तक पहुंचाएं। उनके साथ अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार, उप जिलाधिकारी सदर अंकित कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र बहादुर सिंह तथा अन्य संबंधित अधिकारी भी थे।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Related Articles

Back to top button
Close