×
Uncategorized

Greater Noida: ईस्टर्न पेरिफेरल पर कोहरा बना हादसे का सबब, 15 टकराए, इन एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की रफ्तार पर रोक

चक्रसेनपुर और समाधीपुर फ्लाईओवर के पास हादसा हुआ। घटना में 15 से अधिक वाहन आपस क्षतिग्रस्त हो गए। जिनमें कई लग्जरी कारें भी शामिल है।

घने कोहरा की वजह से शनिवार सुबह ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस—वे पर दो जगह हादसे हुए। दोनों में करीब 15 वाहन आपस में टकरा गए। जिनमें दस से अधिक लोगों को मामूली चोटें आई है। मौके पर यातायात बाधित भी हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस और टोल प्रबंधन के कर्मचारियों ने सभी वाहनों को क्रेन की मदद से हटाया।

चक्रसेनपुर और समाधीपुर फ्लाईओवर के पास हादसा हुआ। घटना में 15 से अधिक वाहन आपस क्षतिग्रस्त हो गए। जिनमें कई लग्जरी कारें भी शामिल है। बताया गया है कि सुबह अचानक से कोहरा आया और विजिबलिटी बेहद कम हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर दादरी कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि पहले एक ट्रक आगे जा रही कार से टकराया। उसके बाद वाहनों की कतार लगती चली गई। सुबह—सुबह अचानक छाए कोहरा की चादर पूरे दिन छाई रही। हालांकि, दोपहर के समय कुछ देर के लिए धूप निकली।

घने कोहरा की वजह से हुए हादसे के बाद हरकत में आई ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर दी है। वहीं, 16 दिसम्बर से यमुना और नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस—वे पर निर्धारित गति सीमा से ही वाहन चल सकेंगे। यह गति सीमा 15 दिसम्बर से 15 फरवरी 2026 तक प्रभावी रहेगी। यमुना एक्सप्रेस—वे पर हल्के वाहन 75 और भारी वाहन 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकेंगे। वहीं, नोएडा और ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस—वे पर हल्के वाहन 75 और भारी वाहन 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगे। इसके अलावा एलिवेटिड रोड पर भी गति कम की गई है। अब नोएडा एलिवेटिड रोड पर हल्के वाहन 50 और भारी वाहन 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ही दौड़ सकेंगे।

 

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close