Greater Noida: दूषित पानी पीने से बीमार हुए बीटेक के चार छात्र, सेक्टर में इस वजह से पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम
स्वास्थ्य विभाग की टीम एक बार फिर से अल्फा—2 पहुंची और टीम ने बीमार छात्रों के अलावा अन्य सेक्टरवासियों से पूछताछ भी की। वहीं, निवासी और आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने चारों छात्रों के बीमार होने की वजह से दूषित पानी बताई है। अ

अल्फा-2 में दूषित पानी पीने से चार छात्र बीमार हो गए। पहले उन्हें पेट दर्द की शिकायत हुई। उसके बाद बुखार हो गया। डॉक्टरों की टीम को घर-घर जाकर लोगों की सेहत की जांच करनी पड़ रही है। इसके बावजूद अब तक बीमारी की असली वजह साफ नहीं हो पाई है।
ब्लॉक 246 के मकान में रहने वाले चार छात्र एक साथ बीमार पड़ गए। चारों को तेज बुखार और पेट दर्द है। सेक्टरवासियों का आरोप है कि यह बीमारी गंदा और दूषित पानी पीने की वजह से फैल रही है। लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से नलों से बदबूदार और गंदा पानी आ रहा है, लेकिन इसकी शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा।
स्वास्थ्य विभाग की टीम एक बार फिर से अल्फा—2 पहुंची और टीम ने बीमार छात्रों के अलावा अन्य सेक्टरवासियों से पूछताछ भी की। वहीं, निवासी और आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने चारों छात्रों के बीमार होने की वजह से दूषित पानी बताई है। अल्फा—2 सेक्टर के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सुभाष भाटी ने बताया कि आई ब्लॉक में रहने वाले बीटेक के छात्र प्राजंल त्रिपाठी, पीयूष त्रिपाठी, अभिनव त्रिपाठी और हरिओम प्रजापति को अचानक पेट दर्द की शिकायत हुई।
उन्होंने आंशका जताई है कि जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं करने के बीच बड़ी वजह से पानी के सैंपलों में बड़ी दिक्कत हैं जिसकी वजह से प्रशासन रिपोर्ट को दबाए हुए है। उन्होंने कहा कि जल्द ही रिपोर्ट सामने नहीं लाई जाती है तो धरना—प्रदर्शन किया जाएगा। स्वास्थ्य केंद्र की एक टीम वीरवार को अल्फा—2 पहुंची है। जहां उन्होंने छात्रों से भी मुलाकात कर उनके हाल चाल लिए है। साथ ही घर—घर जाकर अन्य लोगों से भी बातचीत की।




