गौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडा

Greater Noida: स्क्रैप माफिया ​गिरोह का एक गैंगस्टर गिरफ्तार, 70 करोड़ की प्रॉपर्टी और की सील, अब तक 300 करोड़ की संपत्ति…

स्क्रैप माफिया और सरिया तस्कर के खिलाफ ग्रेटर नोएडा पुलिस ने शनिवार को एक बार फिर से बड़ी कार्रवाई की। एक तरफ जहां पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं 70 करोड़ की प्रॉपर्टी भी पुलिस ने सील की है। अब तक नोएडा उसकी 280 करोड़ से ज्याादा की संपत्ति पर चाबुक चला चुकी है। साथ ही कई हथियारों के लाइसेंस निरस्त करने की प्रकिया शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने रवि काना के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया है। पुलिस ने चार बैंक खातों को फ्रीज कराया है, जिनमें करीब चार करोड़ रुपये जमा बताए जा रहे है।

कासना कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने विक्की नाम के एक आरोपी को शनिवार को अल्फा—1 सेक्टर से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि शहदरा स्थित पुलिस ने रवि काना की मार्केट को सील किया है। यह उसने अवैध रुप से बनाई थी। अभी तक पुलिस 7 गैंगस्टरों को गिरफ्तार कर चुकी है। इससे पहले पुलिस रवि काना की करीब 180 करोड़ की सम्पति सीज कर चुकी है। लगभग पुलिस रवि काना और उसके गिरोह की 280 करोड़ की संपत्ति जब्त कर चुकी है। इसके अलावा उसके गिरोह के सात सदस्यों को सलाखों के पीछे भेज चुकी है। मुख्य सरगना और दो लेडी डान समेत करीब 9 गैंगस्टर फरार है। लेडी डॉन काजल झा को रवि काना की कथित प्रेमिका बताया जाता है, जबकि मधु उसकी पत्नी है। पुलिस रवि काना की तलाश में हरियाणा, यूपी, पंजाब, दिल्ली समेत कई राज्य में खाक छान रही है। वहीं, रवि काना के नेपाल के रास्ते दूसरे देश भागने से सुत्र इनकार भी नहीं कर रहे है।

गैंगरेप मामले से खुली क्या रवि काना की पोल
जून 2023 में हुए गैंगरेप के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नौकरी दिलाने के नाम पर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। नोएडा पुलिस के अनुसार, सेक्टर 39 में 26 साल की एक पीड़िता द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर नौकरी दिलाने के नाम पर सामूहिक बलात्कार की घटना में पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी राजकुमार, आजाद और विकास हैं। आरोपी रवि और मेहमी को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है, उनकी गिरफ्तारी के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

स्क्रैप माफियाओं पर लगाया गैंगस्टर
पुलिस ने रवि काना समेत 16 पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है। इनमें राजकुमार नागर, तरून छोंकर, अमन, विशाल, अवध उर्फ बिहारी उर्फ अमर सिंह, महकी नागर उर्फ महकार, अनिल, विक्की, अफसार, राशिद अली, आजाद नागर, प्रहलाद, विकास नागर, काजल झा और.मधु शामिल है। रवि काना को पुलिस स्क्रैप और सरिया तस्कर पुलिस बता रही है।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close