×
Uncategorized

Greater Noida: जेवर एयरपोर्ट से ग्रेनो प्राधिकरण को आईटी सेक्टर में निवेश से बड़ी उम्मीद, कंपनियों से मांगे सुझाव

ग्रेटर नोएडा में आईटी सेक्टर के लिए अपार संभावनाएं हैं। इंफ्रास्ट्रक्चर के नजरिए से भी ग्रेटर नोएडा एनसीआर के अन्य शहरों से आगे है। नोएडा एयरपोर्ट भी जल्द शुरू होने जा रहा है।

ग्रेटर नोएडा में आईटी निवेश को बढ़ावा देने के लिए प्राधिकरण ने एक खास पहल की है। सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर प्राधिकरण की टीम आवंटियों और निवेशकों से मिलकर आईटी सेक्टर की अड़चनों और उनको हल करने के सुझाव प्राप्त कर रही है। प्राधिकरण के वरिष्ठ अफसर भी इस काम में जुट गए हैं।

दरअसल, ग्रेटर नोएडा में आईटी सेक्टर के लिए अपार संभावनाएं हैं। इंफ्रास्ट्रक्चर के नजरिए से भी ग्रेटर नोएडा एनसीआर के अन्य शहरों से आगे है। नोएडा एयरपोर्ट भी जल्द शुरू होने जा रहा है। यहां आईटी के लिए भूखंडों की पर्याप्त उपलब्धता है। प्राधिकरण जल्द ही स्कीम लाना चाह रहा है, लेकिन प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार की मंशा है कि मौजूदा आवंटियों और इच्छुक निवेशकों से मिलकर आईटी कंपनियों से जुड़ी समस्याओं और उनको हल करने के बाद आईटी भूखंड की स्कीम लांच की जाए। सीईओ के निर्देश पर प्राधिकरण के आईटी विभाग की कंपनियों के प्रबंधन से संपर्क कर रही है। इस बीच ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सुनील कुमार सिंह और एसीईओ प्रेरणा सिंह ने भी हाल ही में टेकजोन-4 स्थित 5 कंपनियों, ओसियन इंफ्रा हाइट्स, एसपीआई आईटी, एडवांस कंप्यूसॉफ्ट, अर्था इंफ्राटेक और भूटानी आईटी पार्क का जायजा लिया।

कंपनियों के प्रबंधन से आईटी सेक्टर की समस्याओं पर बात की। वे लोग प्राधिकरण की आईटी भूखंडों के आवंटन की शर्तों में किस तरह का बदलाव चाहते हैं, भूखंड आवंटित होने के बाद उद्यम शुरू करने में क्या दिक्कत आ रही है, आईटी में किस कैटेगरी के वर्क का अधिक स्कोप है, इस तरह के तमाम मुद्दों पर दोनों अधिकारियों ने आईटी कंपनियों के प्रतिनिधि से बात की और उनसे प्राप्त सुझावों को हायर अथॉरिटी के समक्ष रखने का आश्वासन दिया। एसीईओ सुुनील कुमार सिंह ने कहा कि आईटी क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए प्राधिकरण हर संभव कदम उठाने को तैयार है। आईटी कंपनियों से सुझावों को प्राप्त कर प्राधिकरण बोर्ड और षासन के समक्ष रखा जाएगा। प्राप्त अनुमति के आधार पर आगे कदम बढ़ाया जाएगा।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close