crimeउत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

Greater Noida Hindi News: दहेज के लिए पत्नी की हत्या कर भाग गया था, साले ने लिखाई थी एफआईआर

एक सप्ताह बाद पुलिस ने बुलंदशहर जिले से किया से किया गिरफ्तार, आखिर कौन है यह दहेज का लोभी, ससुराल पक्ष के अन्य लोगों को तलाश रही पुलिस

ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट थाना जारचा पुलिस ने दहेज के लिए लिए अपनी पत्नी की हत्या कर देने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। हत्या के आरोपी की यह गिरफ्तारी एक सप्ताह बाद बुलंदशहर जिले से हुई है। पुलिस ससुराल पक्ष के अन्य आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। वे अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।

कौन है दहेज का लोभी

थाना जारचा पुलिस ने आज शुक्रवार को विभिन्न स्रोतों और गोपनीय सूचना से मिली जानकारी के आधार पर दहेज के लिए अपनी पत्नी की हत्या कर भाग गए आरोपी को पुलिस ने मोहल्ला फैसलाबाद निकट स्याना बस अड्डा थाना कोतवाली नगर जिला बुलंद शहर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सलमान निवासी मोहल्ला फैसलाबाद निकट स्याना बस अड्डा थाना कोतवाली नगर जिला बुलंदशहर के रूप में हुई है। वह करीब 26 वर्ष का है।

क्या है मामला

सलमान के साले ने 8 जुलाई को जारचा थाने में एफआईआर लिखाई थी कि उसकी बहन को दहेज के लिए उसके पति और ससुराल के प्रताड़त कर हत्या कर दी है। पुलिस ससुराल वालों के विरूद्ध भादवि की धारा 498ए,304बी,323 भादवि0 और डीपी एक्ट  3/4 के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। इस मामले में मरने वाली के पति सलमान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ससुराल पक्ष के अन्य आरोपियों की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Related Articles

Back to top button
Close