Greater Noida: पिता की डाट और वॉर्डन की पिटाई से आहत गलगोटिया यूनिर्वसिटी के छात्र ने की आत्महत्या, वाहनों और हॉस्टल में की तोड़फोड़
लरूप से झांसी निवासी उदित सोनी नॉलेज पार्क स्थित हॉस्टल में रहता था। बताया गया है कि वह हर्षित और चेतन के साथ मिलकर कही पार्टी करके हॉस्टल आए थे।

शराब पीकर नॉलेज पार्क स्थित हॉस्टल की चौथी मंजिल से कूदकर एक बीटेक के छात्र ने आत्महत्या कर ली। वह गलगोटिया विश्वविद्यालय में बीटेक सेकंड ईयर में पढ़ रहा था और नॉलेज पार्क स्थित हॉस्टल में रहता था। नशे में आने पर हॉस्टल के वार्डन ने दस हजार वसूलने के बाद भी मारपीट की और पूरे घटना की जानकारी उसके पिता को दे दी। वॉर्डन की तरफ से की गई मारपीट और पिता की डाट की वजह से उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इस मामले में हॉस्टल प्रबंधन के पांच पर मुकदमा दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार, मूलरूप से झांसी निवासी उदित सोनी नॉलेज पार्क स्थित हॉस्टल में रहता था। बताया गया है कि वह हर्षित और चेतन के साथ मिलकर कही पार्टी करके हॉस्टल आए थे। हॉस्टल में शराब पीकर आने पर दस हजार रुपये का जुर्मान वसूला जाता है। आरोप है कि उनसे दस हजार रुपये भी वॉर्डन ले लिए। जिसको लेकर हॉस्टल प्रबधन और छात्रों के बीच विवाद हुआ। आरेाप है कि हॉस्टल प्रबंधन ने उनके साथ जमकर मारपीट करने के बाद परिजनों से भी शिकायत की। साथियों के सामने हुई मारपीट और पिता की डाट से आहत उदित ने चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली।
कार में सवार होकर फरार हुए प्रबंधन के लोग
आरोप है कि घटना के बाद हॉस्टल प्रबंधन अपनी कार में सवार होकर मौके से फरार हो गए। मौके पर मौजूद छात्र ऑटो में लेकर घायल को शारदा अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विरोध में गुस्साए छात्रों ने 10 से अधिक गाड़ियों पर पथराव किया। साथ ही उसी मालिक के दो हॉस्टलों को भी निशाना बनाया। उनमें जमकर तोड़फोड़ की गई।




