Greater Noida: पति ने पत्नी की अश्लील वीडियो बनाकर दोस्तों में की वायरल, महिला के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास
सूरजपुर कस्बा निवासी एक युवती की शादी 2023 में बाराबंकी निवासी ललितेश कुमार के साथ हुई थी। आरोप है कि 15 जनवरी 2024 को ललितेश ने अपनी पत्नी की अश्लील वीडियो बनाई।

पति ने अपने दो दोस्त और एक महिला के कहने पर अपनी ही पत्नी की अश्लील वीडियो बनाई। उसके बाद अपने दोस्तों को भेज दी। वीडियो के जरिए तीनों ने महिला को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। साथ ही आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर दी। जिला न्यायालय के आदेश पर सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने पति समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, सूरजपुर कस्बा निवासी एक युवती की शादी 2023 में बाराबंकी निवासी ललितेश कुमार के साथ हुई थी। आरोप है कि 15 जनवरी 2024 को ललितेश ने अपनी पत्नी की अश्लील वीडियो बनाई। उसके बाद दोस्तों को भेज दी। उसके साथी लखनऊ के रहने वाले है। आरोप है कि वीडियो भी दोस्तो के कहने पर ही बनाई गई थी। अश्लील वीडियो के आधार पर महिला के पति के दो दोस्त और एक महिला उन्हें ब्लैकमेल करने लगी।
अश्लील वीडियो को उन्हें भेज दी गई। आरोप है कि वीडियो के जरिए तीनों ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। दोनों आरोपियों ने महिला के साथ छेड़छाड़ की। इस मामले में महिला ने भी उनका साथ दिया। पूरे मामले की शिकायत पीड़िता ने पुलिस से की। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। परेशान होकर पीड़िता ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। अब कोर्ट के आदेश पर सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने पति ललितेश कुमार के साथ दोस्त नीरज वर्मा, राकेश वर्मा और निशा के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।



