Greater Noida: होली पर मचाया हुड़दंग तो जाना पड़ सकता है जेल, कड़ी सुरक्षा के बीच मनाई जाएगा त्योहार
पुलिस के अधिकारियों की माने तो होली पर विशेष सर्तकता बरती जा रही है। अफवाह या फिर भड़काऊ पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगाी।

होली पर हुड़दंग मचाना हुलयारो को भारी पड़ सकता है। शराब पीकर छेड़छाड़, जबरन रंग लगाने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। इसके लिए पुलिस ने कड़े इंतजाम कर लिए है। दरअसल, बुधवार को देशभर में होली मनाई जाएगी। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों के अलावा पुरानी घटनाओं से सबक लेते हुए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए है। साथ ही 26 मोबाइल क्यूआरटी, 4 प्लाटून पीएसी के अलावा ड्रोन से भी होली पर नजर रखी जाएगी। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भड़काउ पोस्ट करने वालों की भी लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।
पुलिस के अधिकारियों की माने तो होली पर विशेष सर्तकता बरती जा रही है। अफवाह या फिर भड़काऊ पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगाी। संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों के जरिए निगरानी की जा रही है। भीड़—भाड़ वाली जगहों पर सिविल वर्दी में भी पुलिस तैनात रहेगी। जिले में 45 संवेदनशील और हॉटस्पॉट स्थानों को पुलिस की तरफ से चिन्हित किया गया है।
इन इलाकों में ड्रोन के अलावा पुलिसकर्मी कड़ी नजर रखेंगे। साथ ही मौके पर महिला पुलिसकर्मी भी रहेंगी। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी लगातार क्षेत्र में गश्त करते रहेंगे। 26 मोबाइल क्यूआरटी (क्विक रिस्पॉन्स टीम) तैनात की गई है। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र में पुलिस कड़ी चौकसी बरत रही है। यहां के दादरी कस्बा, जारचा कस्बा, बिलासपुर, जेवर, दनकौर आदि क्षेत्र में भारी संख्या में फोर्स तैनात किया गया है।




