×
Uncategorized

Greater Noida: 20 करोड़ की जमीन पर किया जा रहा था अवैध निर्माण, प्राधिकरण की टीम को देख भाग खड़े हुए कॉलोनाइजर!

कालोनाइजर बाउंड्री कर प्लॉटिंग की कोशिश कर रहे थे। ग्रेनो प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने चेतावनी दी है कि अधिसूचित एरिया में अनुमति के बिना या फिर बिना नक्शा पास कराए बिना अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ प्राधिकरण की तरफ से कार्रवाई जारी रहेगी।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अधिसूचित ग्राम भनौता के खसरा संख्या 135 की जमीन पर अवैध निर्माण के खिलाफ बुधवार को बुल्डोजर चलाकर करीब 10 हजार वर्ग मीटर एरिया पर हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया, जिसकी कीमत लगभग 20 करोड़ रुपए होने का आकलन है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर परियोजना विभाग की वर्क सर्कल दो की टीम ने यह कार्रवाई की है।

कालोनाइजर बाउंड्री कर प्लॉटिंग की कोशिश कर रहे थे। ग्रेनो प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने चेतावनी दी है कि अधिसूचित एरिया में अनुमति के बिना या फिर बिना नक्शा पास कराए बिना अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ प्राधिकरण की तरफ से कार्रवाई जारी रहेगी। एसीईओ ने अपील भी की है कि ग्रेटर नोएडा में कहीं भी जमीन खरीदने से पहले प्राधिकरण के भूलेख विभाग से संपर्क कर पूरी जानकारी जरूर प्राप्त कर लें। अवैध कॉलोनी में अपनी गाढ़ी कमाई न फंसाएं। महाप्रबंधक परियोजना एके सिंह ने बताया कि भनौता के खसरा संख्या 135 की जमीन पर अवैध निर्माण की शिकायत प्राप्त हुई थी। वर्क सर्किल दो की टीम ने प्राधिकरण के सुरक्षा कर्मियों की मौजूदगी में मौके पर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया है। दोबारा निर्माण करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

 

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close