गौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडा

Greater Noida: जीजा को साले पर अपनी पत्नी से अवैध संबंध का था शक, कर दी हत्या, दो गिरफ्तार

इकोटेक-3 कोतवाली पुलिस ने सोमवार को युवक की हत्या का सनसनीखेज खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

ककराला पुस्ते पर मिला था शव
बता दें कि, 12 जनवरी को ककराला पुस्ता से नीचे ग्रीन बेल्ट में खड़ी झाडियों में एक शव मिला था। जिसकी तलाशी से एक पैन कार्ड मिला, जिसमें विपिन नाम लिखा हुआ था। नाम से जानकारी करते हुए मालूम हुआ कि मृतक हैलोनिक्स कंपनी फेस-2 में काम करता था और उसकी शिनाख्त विपिन कुमार अजयपाल निवासी खेडिया सुजातपुर अलीगढ़ के रूप में हुई।

 दो किए गिरफ्तार
इकोटेक-3 पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों की पहचान जोनी पुत्र यदुवीर सिंह और श्यामवीर बंजारा के रूप में की है। आरोपियों के कब्जे से एक मोबाइल और चार रुपये बरामद किए है।

मृतक का एक आरोपी है जीजा
आरोपी जोनी की पत्नी मृतक विपिन कुमार की चचेरी बहन है। जोनी को शक था कि मृतक का उसकी पत्नी से नाजायज सम्बन्ध है। जोनी अपनी पत्नी के साथ नंगला चरणदास में किराए का कमरा लेकर रहता था। वहीं पर उसी कमरे के सामने मृतक विपिन कुमार भी किराए पर कमरा लेकर रहता था। जोनी ने अपने दोस्त श्यामवीर को इस बारे मे बताया तथा योजना बनाई कि विपिन की हत्या करनी है। आरोपियों ने पहले शराब पिलाई, उसके बाद हत्या कर दी। आरोपियों ने उसके खाते से 8475 रुपये निकाल लिए।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close