Uncategorized
Greater Noida: नामी यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में खाने में निकला कीड़ा, मचा हड़कंप
नामी यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में रहने वाले छात्र खाना खाने के लिए कैंटीन में गए थे। जैसे ही छात्र खाना खाने लगे।

ग्रेटर नोएडा की एक नामी यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में उस समय हड़कंप मच गया, जब हॉस्टल की कैंटीन में खाना ख रहे एक छात्र की थाली की सब्जी में कीड़ा निकला। आनन—फानन में मौके पर छात्रों की भीड़ जमा हो गई। वहीं, इसकी शिकायत खाद्य विभाग से भी की गई। उधर, सपा ने इसपर सवाल उठाते हुए कहा कि लाखों वसूलने के बाद भी छात्रों को बेकार खाना परोसा जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, नामी यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में रहने वाले छात्र खाना खाने के लिए कैंटीन में गए थे। जैसे ही छात्र खाना खाने लगे। तभी एक छात्र की खाने में जिंदा कीड़ा दिखाई देने हड़कंप मच गया।



