crimeगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडा

Greater Noida: मंडप में चली दनादन गोलियां, एक शख्स की मौत, समधि पर हत्या का शक

बिसरख कोतवाली क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई

बिसरख कोतवाली क्षेत्र के अशोक फार्म हाउस में सोमवार देर रात शादी समारोह के दौरान गोलीबारी हो गई। घटना में गोली लगने से एक शख्स की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में पुलिस ने मृतक के समधि के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

होशियारपुर गांव के अशोक की हुई हत्या
ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित अशोक फार्म हाउस मे होशियारपुर गांव निवासी विनोद यादव की बेटी की शादी थी। शादी समारोह के दौरान सात फेरों की रस्में निभाई जा रही थी। शादी में होशियारपुर गांव निवासी अशोक भी शामिल हुआ था। तभी अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर हड़कंप मच गया। आनन—फानन में बारतियों और घरातियों में भगदड़ मच गई। गोली लगने से अशोक गोली लगने से गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी की पहचान
मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी की पहचान कर ली। एडीसीपी ग्रेटर नोएडा वेस्ट हृदेश कठेरिया ने बताया कि दो रिश्तेदारों के बीच चल रहे पारिवारिक विवाद में गोली मारकर हत्या की गई है। इस मामले में हापुड़ निवासी शेखर के खिलाफ केस दर्ज किया है। शेखर और अशोक में पारिवारिक विवाद चल रहा है।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close