Greater Noida: बाइक और स्कूटी सवार बदमाशों ने दूध कारोबारी के घर पर की फायरिंग, मुकदमा दर्ज
सलेमपुर गांव निवासी बाबूराम का दूध का काम करते है। उनके घर पर बाइक और स्कूटी सवार बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग की। घटना के समय घर पर कोई नहीं था।

बाइक और स्कूटी सवार बदमाशों ने सलेमपुर गांव में एक दूध कारोबारी के घर पर फायरिंग की। बदमाश बाइक और स्कूटी पर सवार होकर मौके पर पहुंचे थे। घटना का एक वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दूध कारोबारी की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सलेमपुर गांव निवासी बाबूराम का दूध का काम करते है। उनके घर पर बाइक और स्कूटी सवार बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग की। घटना के समय घर पर कोई नहीं था। जिससे बड़ी घटना होने से बाल—बाल बच गई। घटना का एक वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। कासना कोतवाली प्रभारी धर्मेद्र शुक्ला ने बताया कि करीब चार माह पहले बाबूराम के बेटे अभिषेक का जौली गांव निवासी अमित से विवाद हुआ था।
आंशका जताई जा रही है कि उसी विवाद के चलते बदमाशों ने उनके घर पर फायरिंग की है। ताकि दहशत फैलाई जा रही है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस की टीम आरोपियों की तलाश में जुटी है।




