×
Uncategorized

Greater Noida: नेफोवा ने ग्रेनो वेस्ट में मेट्रो की मांग की तेज, जंतर-मंतर पर करेंगे प्रदर्शन

फोवा अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि ग्रेनो वेस्ट में समस्याओं को अंबार लगा हुआ है। आए दिन अपराधिक घटनाएं सामने आती है। जिससे आम आदमी परेशान है।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट निवासी इनदिनों विभिन्न समस्याओं से परेशान है। लाइफ लाइन मानी जाने वाली मेट्रो को लेकर अभी लंबा समय लगता हुआ दिखाई दे रहा है। मेट्रो न होने की वजह से जाम की वजह से परेशानी अलग उठानी पड़ रही है। साफ—सफाई से लेकर अपराध एक चुनौती बनी हुई है। आरोप है कि ग्रेनो वेस्ट में संचालित स्पा सेंटरों में अवैध गतिविधियां होती है। इन सभी मुद्दों को लेकर नेफोवा ने रविवार को एक बैठक की। जिसमें ग्रेनो वेस्ट में मेट्रो के विस्तार न होने पर 15 मार्च को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने का फैसला लिया गया है।

नेफोवा अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि ग्रेनो वेस्ट में समस्याओं को अंबार लगा हुआ है। आए दिन अपराधिक घटनाएं सामने आती है। जिससे आम आदमी परेशान है। जगह—जगह शराबियों के अड्डे बने हुए है। आए दिन शराब पीकर हुड़दंग करते है। निर्णय लिया है कि क्षेत्र में सफाई व्यवस्था की बदहाली, अवैध अतिक्रमण और सालों से जाम से जुझना पड रहा है। दिनों दिन अतिक्रमण बढ़ रहा है। तमाम कोशिशों के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। अतिक्रमण पूरी तरह से नहीं हटाया गया है। समस्याओं का हल नहीं होने पर नेफोवा ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय में याचिका दायर करने पर भी चर्चा की है। साथ ही

वेंडिंग जोन बनाने के ऊपर भी प्राधिकरण का की तरफ से कोई ठोस पहल नहीं की है। जिसकी वजह से प्राधिकरण और पुलिस एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालकर खाना पूर्ति कर लेते हैं। ज़मीनी स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close