Greater Noida: नए साल के जश्न में खलल, शराब पार्टी के दौरान युवक की 15वीं मंजिल से गिरने से मौत, आत्महत्या और हत्या…
नए साल पर बिहार निवासी विनीत पुत्र चंद्रेशर प्रसाद ने ए-3 टावर के फ्लैट पर कुछ दोस्तों को पार्टी के लिए बुलाया था। बताया गया है कि पांच दोस्तों की शराब पार्टी चल रही थी।
बिसरख कोतवाली क्षेत्र में स्थित आम्रपाली गोल्फ होम्स किंग्सवुड सोसाइटी में एक युवक की 15वीं मंजिल से गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी पुलिस आत्महत्या के एंगल से घटना की जांच कर रही है। मौके से मिली शराब की बोतल और टूटे हुए गमलों की वजह से हत्या की आंशका भी निवासियों ने जाहिर की है।
नए साल पर बिहार निवासी विनीत पुत्र चंद्रेशर प्रसाद ने ए—3 टावर के फ्लैट पर कुछ दोस्तों को पार्टी के लिए बुलाया था। बताया गया है कि पांच दोस्तों की शराब पार्टी चल रही थी। साथ ही तेज आवाज में म्यूजिक भी बजाया जा रहा था। उसी दौरान विनीत 15वीं मंजिल से नीचे जा गिरा। सूचना मिलने पर लोगों की भीड़ मौके पर इक्टठा हो गई। सूचना पुलिस को दी गई। घटना के बाद से उसके दोस्त भी फरार है और उनका फोन भी बंद जा रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मौके पर शराब की बोतल और टूटे हुए गमले मिले है। आंशका जताई जा रही है कि नशे में युवकों की हत्या की आंशका भी जताई जा रही है। बिसरख कोतवाली प्रभारी का कहना है कि अभी घटना आत्महत्या की प्रतीत हो रही है। उसके दोस्तों से पूछताछ की जा रही है। उनका मोबाइल फोन बंद जा रहा है। सीसीटीवी कैमरों की फूटेज भी खंगाली जा रही है।


