crimeउत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडाब्रेकिंग न्यूज़

Greater Noida News : घर के बाहर खेल रहे बच्चे को गोली लगने से घायल होने की सूचना से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंचे सीनियर अधिकारी

ग्रेटर नोएडा: घर के बाहर खेल रहे बच्चे को गोली लगने से घायल होने की सूचना से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंचे सीनियर अधिकारी

जारचा कोतवाली एरिया के छौलस गांव में एक बच्चा घायल हो गया। घायल की सूचना मिलने पर हड़कंप मच गया। बताया गया है कि दो अज्ञात दो हमलावरों ने गोली चला दी। गोली लगने की वजह से 11 साल का बच्चा घायल हो गया। पुलिस ने गोली चलने की घटना से इनकार किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

पुलिस कमिश्नरेट से मिली जानकारी के अनुसार, छौलस गांव में एक बच्चे के घायल होने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन गोली चलने वाली कोई बात नहीं है। जारचा कोतवाली प्रभारी ने बताया कि 11 साल का एक बच्चा शुक्रवार रात घर के बाहर खेल रहा था। तभी बाहर से उसके चिल्लाने की आवाज आई तो परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि कोई पटाखे चलाने की आवाज हुई थी। जिससे उन्होंने गोली की आवाज समझ लिया। बच्चे के पैर में मामूली चोट आई हुई थी।

जारचा कोतवाली प्रभारी ने बताया कि बच्चे को सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टर द्वारा बच्चे का चिकित्सीय परीक्षण किया गया और उसका एक्स-रे किया गया। जिसमें बच्चे को केवल एक चोट का निशान है कोई गम्भीर चोट नहीं है। प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से बच्चे को छुट्टी दे दी गई है। वहीं, एडीसीपी ग्रेटर नोएडा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया जा चुका है। बच्चे के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। उधर, घटना का खुलासा करने के लिए तीन टीमों को गठन किया गया है।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close