Greater Noida News: टोल मांगने पर महिला ने की सरेआम गुंडई, टोल बूथ में घुसकर महिला कर्मचारी को पीटा
टोल की महिलाकर्मी से गाली-गलौज व मारपीट की घटना सीसीटीवी में कैद, पुलिस ने महिला के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर हिरासत में लिया

ग्रेटर नोएडा। एक कार सवार व्यक्ति और महिला से टोल मांगना और आईडी दिखाने को कहना मंहगा पड़ गया। कार में सवार महिला को यह इतना नागवार गुजरा कि वह कार उतरकर टोल केबिन में घुस गई। उसने महिला कर्मचारी से गाली-गलौज तो की ही, उसे पीटा भी। यह घटना टोल बूथ पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने महिला के विरुद्ध मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।
कहां का है मामला
यह घटना दादरी थाना क्षेत्र के लुहारली टोल प्लाजा पर घटी। आज सोमवार को करीब 11 बजेजे टोल प्लाजा लुहारली पर सिकंदराबाद की ओर से आ रही एक ब्लैक वरना कार को टोल प्लाजा की महिला कर्मचारी ने रोका। उसने कार के चालक से टोल टैक्स मांगा। उसने खुद को स्थानीय बताकर टोल देने से मना कर दिया। इस पर महिला कर्मचारी ने उससे आईडी मांगा। युवक ने आईडी दिखाने से मना कर दिया।
कौन था युवक
कार में बैठे युवक की पहचान कुलदीप निवासी गांव हृदयपुर सांवली थाना सिकंदराबाद के रूप में हुई है। युवक के आईडी होने से मना करने पर उसके बराबर बैठी उसकी पत्नी चंचल कार से उतरकर टोल केबिन में घुस गई। उसने महिला टोल कर्मचारी से गाली-गलौज करते हुए उसे मारा पीटा। चंचल के इस गुंडई की घटना टोल के सीसीटीवी में कैद हो गई।
पुलिस ने एफआईआर दर्ज की
थाना दादरी पुलिस को जब इस घटना की जानकारी हुई तो उसने आरोपी चंचल के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया।