उत्तर प्रदेशग्रेटर नोएडाब्रेकिंग न्यूज़

Greater Noida :  खेलकूद में अब शहर की बच्चियां रहेगी अव्वल, खेल के चार मैदान में मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

Greater Noida : जेवर विधानसभा एरिया में जल्द ही चार खेल के मैदान तैयार किए जाएंगे। इनमें प्लेयर्स को खेलने के लिए आधुनिक सुविधा मिलेंगी। बुधवार को जेवर के विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह ने प्लेयर्स के साथ ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के अधिकारियों से मुलाकात की। अथॉरिटी अधिकारियों ने जल्द ही ग्राउंड तैयार करने का आश्वासन दिया है।

खेल मैदानों के आधुनिकरण और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाने के लिए 4 जनवरी 2024 को जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह के साथ जेवर विधानसभा की विभिन्न ग्रामों की अनेकों बच्चियां, जो राष्ट्रीय स्तर पर भी अनेकों प्रतियोगिताएं खेल चुकी हैं। इनमें वंशिका भाटी निवासी बुलंदखेड़ा, प्राची सोलंकी निवासी धनौरी कला, कुमारी सोनिया निवासी जूनैदपुर, निशु नगर निवासी ग्राम पीपलका, चंचल शर्मा निवासी ग्राम सलेमपुर गुर्जर, अंजली भाटी निवासी सलेमपुर गुर्जर, मुस्कान निवासी चचूला, सन्तोष निवासी सलेमपुर गुर्जर,, कृष्णा निवासी बरसात, स्वेता निवासी तालडा व प्रियंका निवासी बुलन्दखेड़ा आदि ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी में सीईओ श्री रवि कुमार एनजी से मिली।

सीईओ रवि कुमार एनजी ने मौके पर ही सम्बन्धित अधिकारियों को शीघ्र ही लड़कियों के लिए खेल मैदान तैयार करने को कहा है। इस मौके पर जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि “जेवर विधानसभा की लड़कियों को अब खेलों में अपनी प्रतिभा निखारने के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। आपके लिए आपके गांव के पास ही खेल मैदानों की व्यवस्था करवाई जा रही है। इस मौके पर एसीईओ आशुतोष कुमार द्विवेदी, एसएम नागेन्द्र सिंह व किसान कल्याण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर त्यागी भी मौजूद रहे।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close